फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Diamonds worth over ₹50 lakh seized from a car in Ratangarh; ₹62,000 in cash also recovered.

रतनगढ़ में कार से 50 लाख से अधिक के हीरे जब्त: 62 हजार रुपये नकद भी मिले, नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने पकड़ा

Wed, 02 Sep 2026 05:17 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चुरू Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 02 Sep 2026 05:17 PM IST
सार

रतनगढ़ में पुलिस ने मालासर टोल प्लाजा के पास कार से 50 लाख रुपये से अधिक मूल्य के हीरे और 62 हजार रुपये नकद जब्त किए। दस्तावेज नहीं मिलने पर कार सवार अक्षय पांचोला और मनीष पटेल को हिरासत में लिया गया।

विज्ञापन
Diamonds worth over ₹50 lakh seized from a car in Ratangarh; ₹62,000 in cash also recovered.
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस ने मेगा हाईवे पर मालासर टोल प्लाजा के पास एक कार से 50 लाख रुपये से अधिक मूल्य के हीरे और 62 हजार रुपये की नकदी जब्त की है। पुलिस ने कार सवार दो लोगों को हिरासत में लेकर वाहन भी जब्त कर लिया।

विज्ञापन

रतनगढ़ थानाधिकारी संदीप विश्नोई को सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति कार में कीमती सामान लेकर सरदारशहर की ओर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मेगा हाईवे स्थित मालासर टोल प्लाजा के पास नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की।

विज्ञापन

नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने सामने से आ रही संदिग्ध कार को रोककर उसमें सवार लोगों से पूछताछ की। दोनों पुलिस के सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। संदेह होने पर पुलिस ने कार की तलाशी ली। इस दौरान कार में एक बैग मिला। बैग खोलने पर उसमें 62 हजार रुपये नकद और बहुमूल्य हीरे बरामद हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: चोरी के शक में बेरहमी से पिटाई, 20-25 लोगों ने युवक को इतना पीटा कि चली गई जान

दस्तावेज नहीं दिखा सके
पुलिस ने कार सवार दोनों लोगों से हीरों की खरीद और उनके परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे, लेकिन वे कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। पूछताछ के दौरान उन्होंने बैग में रखे हीरों की अनुमानित कीमत 50 लाख रुपये से अधिक बताई।

हिरासत में लिए गए लोगों की पहचान जयपुर के चांदपोल निवासी चालक अक्षय पांचोला (38) और जयपुर के राजा पार्क निवासी मनीष पटेल (47) के रूप में हुई है।

थानाधिकारी संदीप विश्नोई ने बताया कि आदर्श आचार संहिता के तहत नकदी, हीरे और कार को जब्त किया गया है। पुलिस ने यह कार्रवाई भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 106 के तहत की है। मामले की सूचना संबंधित न्यायालय को भी भेज दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed