{"_id":"64e855d2876bbcf48e019e80","slug":"gajendra-singh-shekhawat-challenges-chief-minister-gehlot-to-a-debate-on-ercp-2023-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: गहलोत को ERCP पर डिबेट की चुनौती; शेखावत बोले- काबिल मंत्री, अधिकारी या कोई भी, कहीं भी कर ले बहस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: गहलोत को ERCP पर डिबेट की चुनौती; शेखावत बोले- काबिल मंत्री, अधिकारी या कोई भी, कहीं भी कर ले बहस
Fri, 25 Aug 2023 12:49 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 25 Aug 2023 12:49 PM IST
सार
केंद्रीय जलशक्ति मंत्री की सीएम गहलोत को सवाईमाधोपुर में ERCP मुद्दे पर खुली चुनौती, कहा-सीएम और उनका कोई भी काबिल मंत्री-अधिकारी मुझसे खुले मंच पर खुलकर डिबेट कर लें।
विज्ञापन
केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने आज सवाई माधोपुर के दौरे पर रणथम्भौर रोड पर एक होटल में प्रेसवार्ता के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को ईआरसीपी मुद्दे पर खुली डिबेट की चुनौती दे डाली।
विज्ञापन
ईआरसीपी के मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को खुली चुनौती देता हूं कि वे और उनका कोई भी काबिल मंत्री और अधिकारी ईआरसीपी योजना को लेकर राजस्थान में जिस भी जगह चाहे, वहां खुले मंच पर मुझसे खुलकर डिबेट कर सकते हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ईआरसीपी योजना को लेकर पूर्वी राजस्थान के लोगों को गुमराह कर रहे हैं। मुख्यमंत्री और उनकी टीम ईआरसीपी पर लगातार झूठ बोलकर एक फर्जी चुनावी मुद्दा तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन
राजनीति करने का आरोप
केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर राजनीति करने का आरोप लगाया। शेखावत ने कहा कि गहलोत ईआरसीपी के नाम पर लोगों को गुमराह करने के साथ ही पूर्वी राजस्थान के लोगों के साथ योजना को लेकर धोखा और पाप कर रहे हैं। दोषारोपण केंद्र सरकार पर कर रहे हैं। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत में ईआरसीपी के मुद्दे पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को खुले मंच पर पब्लिकि डिबेट करने की चुनौती दी है।
विज्ञापन