फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

G 20 Summit: राजस्थान में हो सकता है जी 20 शिखर सम्मेलन, केंद्रीय टीम ने लिया इन शहरों का जायजा

Wed, 27 Jul 2022 12:29 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Wed, 27 Jul 2022 12:29 PM IST
सार

जी 20 शिखर सम्मेलन राजस्थान के उदयपुर या राजसमंद में होने की संभावना है। सम्मेलन के लिए लोकेशन का जायजा लेने केंद्र की पांच सदस्यीय टीम राजस्थान पहुंची हुई है, जिसने कई जगहों का दौरा किया है।

विज्ञापन
G20 summit may be held in Rajasthan central team inspected locations
कुंभलगढ़ दुर्ग पहुंची केंद्रीय टीम - फोटो : Amar Ujala Digital

भारत की अध्यक्षता में पहली बार होने वाला जी-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन राजस्थान में हो सकता है। केंद्र सरकार के तीन संयुक्त सचिव सहित पांच अधिकारियों के एक दल ने उदयपुर और राजसमंद के कुंभलगढ़ दुर्ग का जायजा लिया है। उसके बाद टीम पाली के रणकपुर के लिए रवाना हो गई। 

G20 summit may be held in Rajasthan central team inspected locations
चित्तौड़गढ़ दुर्ग का जायजा लेती टीम - फोटो : Amar Ujala Digital

जी 20 शिखर सम्मेलन के लिए गठित केंद्रीय टीम की सोमवार को उदयपुर एयरपोर्ट पहुंची, जहां उदयपुर प्रशासन ने केंद्रीय टीम की आगवानी की। इसके बाद दल के सदस्य एयरपोर्ट से शहर के लिए रवाना हो गए। टीम मंगलवार को राजसमंद के कुंभलगढ़ दुर्ग पहुंची। राजसमंद में उन्होंने कार्यक्रम को लेकर लोकेशन को देखा और रूपरेखा तैयार की। केंद्रीय टीम के मंगलवार को दुर्ग पहुंचने पर जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना, एसपी सुधीर चौधरी, एसडीएम जयपाल सिंह राठौड़, तहसीलदार रणजीत सिंह चारण, डिप्टी नरेश कुमार ने अगवानी कर स्वागत सत्कार किया।

G20 summit may be held in Rajasthan central team inspected locations
रणकपुर भी जाएगी केंद्रीय टीम - फोटो : Amar Ujala Digital

बादल महल की भी जानकारी जुटाई
टूरिज्म विभाग की डिप्टी डायरेक्टर शिखा सक्सेना ने बताया कि टीम ने दुर्ग की दीवार के अलावा शिव मंदिर वाला एरिया और मुख्य दुर्ग बादल महल की जानकारी लेकर परफोमा बनाया है। इस दौरान हेरिटेज सोसाइटी के सचिव कुबेर सिंह सोलंकी ने टीम को विस्तार से दूर के बारे में जानकारी भी दी। कुंभलगढ़ दुर्ग के बाद टीम रणकपुर के लिए रवाना हो गई। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
G20 summit may be held in Rajasthan central team inspected locations
बादल महल का भी लिया जायजा - फोटो : Amar Ujala Digital

ये रहे टीम में शामिल
डिप्टी डायरेक्टर शिखा सक्सेना ने बताया कि टीम में पांच अफसर शामिल थे। जिनमें संयुक्त सचिव चरण जीत सिंह, इनम गंभीर, रमेश बाबू, ओएसडी  प्रवीण जांखड़, अंडर सेकेट्री अशीम अनवर ने दुर्ग पर वेन्यू को लेकर जानकारी ली। जी 20 शिखर सम्मेलन के लिए अभी तारीख और लोकेशन तय नहीं है।

विज्ञापन
G20 summit may be held in Rajasthan central team inspected locations
उदयपुर में केंद्रीय टीम - फोटो : Social Media

जी 20 क्यों उदयपुर में हो सकता है
उदयपुर देश-दुनिया में अपने डेस्टिनेशन प्रोग्राम के लिए प्रसिद्ध है। यहां एक से बढ़कर एक आलीशान होटल, रेसॉर्ट और महल हैं। हाल ही में कांग्रेस ने उदयपुर में तीन दिवसीय नव संकल्प शिविर का आयोजन किया था। इस शिविर में देशभर के करीब 500 से ज्यादा पदाधिकारियों ने भाग लिया था। कार्यक्रम के लिए शहर के सभी पर्यटन स्थलों और सड़कों को दुरुस्त किया गया था। इतना बड़े आयोजन के लिए उदयपुर को उपयुक्त जगह माना जा रहा है।


बता दें कि इसमें दुनिया की 20 बड़ी आर्थिक शक्तियों के राजनयिक सहित 250 से ज्यादा डेलिकेट शामिल होंगे। बैठक में एक साल में होने वाली 190 बैठकों का एजेंडा और राष्ट्रीय अध्यक्षों का मसौदा तैयार किया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed