{"_id":"62b571723297aa3992228dcd","slug":"friend-killed-friend-beat-up-on-abuse-in-jaipur-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: दोस्त ने की दोस्त की हत्या, गाली-गलौज को लेकर हुई मारपीट, अस्पताल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: दोस्त ने की दोस्त की हत्या, गाली-गलौज को लेकर हुई मारपीट, अस्पताल में मौत
Fri, 24 Jun 2022 01:40 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 24 Jun 2022 01:40 PM IST
सार
जयपुर में गाली-गलौज से शुरू हुई कहासुनी में एक दोस्त ने दूसरे दोस्त की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर में एक दोस्त ने अपने दोस्त की जान ले ली। गाली-गलौज से शुरू हुई कहासुनी में झगड़े में बदली और फिर मारपीट में एक दोस्त की जान चली गई। पुलिस आरोपी दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं मृतक का शव मॉच्यूरी में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मृतक मोहन उर्फ मोनू (22) पुत्र नारायण लाल बुनकर गांव मानपुरा माचेडी चंदवाजी का रहने वाला था। वहीं आरोपी लखन कुमार सैनी (20) मोरीजा सामोद का निवासी है। दोनों विश्वकर्मा इलाके में स्थित गैस बर्नर फैक्ट्री में काम करता थे। गुरुवार को मोहन और लखन फैक्ट्री में काम कर रहे थे। इस दौरान दोनों में किसी बात को लेकर गली-गलौज हुई और यह कहासुनी में बदल गई। बाद में दोनों के बीच मारपीट होने लगी।
विज्ञापन
लड़ाई के दौरान लखन ने मोहन को जमीन पर गिरा दिया और लात- घुंसों से मारपीट करने लगा। इस दौरान वह बेहोश हो गया। लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन