{"_id":"6455d122724b4a41f70ded64","slug":"fraudster-posing-as-customer-care-executive-arrested-from-jharkhand-2023-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur: कस्टमर केयर एक्जीक्यूटिव बनकर ठगी करने वाला झारखंड से गिरफ्तार, लोगों को लिंक भेजकर करता था ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur: कस्टमर केयर एक्जीक्यूटिव बनकर ठगी करने वाला झारखंड से गिरफ्तार, लोगों को लिंक भेजकर करता था ठगी
Sat, 06 May 2023 09:32 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 06 May 2023 09:32 AM IST
सार
भरतपुर के एक युवक से करीब डेढ़ लाख रुपये की ठगी हो गई। युवक ने कस्टमर केयर फोन लगाया लेकिन कॉल केयर में न लगकर ठग के पास पहुंच गया। आरोपी ठग ने लिंक भेजकर युवक का बैंक खाता खाली कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भरतपुर की साइबर पुलिस ने कस्टमर केयर एक्जीक्यूटिव बनकर ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी लोगों को लिंक भेजकर उसे खोलने के लिए कहते हैं, लिंक को खोलने के बाद आरोपी लोगों के अकाउंट से सारे पैसे उड़ा देते हैं। ऐसे आरोपी को झारखंड से भरतपुर पुलिस गिरफ्तार करके लाई है।
विज्ञापन
भरतपुर शहर के सेवर थाना अंतर्गत गांधीनगर निवासी गौरी शंकर ने छह फरवरी को गूगल-पे के कस्टमर केयर को फोन किया और अपनी समस्या का समाधान करने के लिए कहा, लेकिन वह कॉल कस्टमर केयर के पास न लगकर ठगों के पास लगा। जिसके बाद ठगों ने गौरीशंकर को एक लिंक भेजा और उसे खोलने के लिए कहा, जैसे ही गौरीशंकर ने लिंक पर क्लिक किया, तो उसके अकाउंट से ठगों ने 99 हजार 898 रुपये निकाल लिए। दूसरे दिन ठगों ने 45 हजार 941 रुपये फिर निकाल लिए, जिसके बाद गौरीशंकर ने शहर में स्थित साइबर थाने में इस ठगी की शिकायत की।
विज्ञापन
झारखंड के कुख्यात इलाके जामताड़ा से पकड़ा ठग
साइबर थाना पुलिस ने टेक्निकल एक्सपर्टाइज और सूचना तंत्र का उपयोग करते हुए ठगों का पता लगाया और झारखंड के जामताड़ा से विशाल कुमार नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। जिससे पता लगाया जा सके कि ठग ने अभी तक कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है।
विज्ञापन