{"_id":"61ee86fab20d4f37561c6caa","slug":"fraud-of-10-66-lakh-by-being-a-fake-officer-of-an-insurance-company-in-bundi","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: लाइफ इंश्योरेंस कंपनी का फर्जी अधिकारी बन ठगे 10.66 लाख, आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: लाइफ इंश्योरेंस कंपनी का फर्जी अधिकारी बन ठगे 10.66 लाख, आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार
Mon, 24 Jan 2022 04:31 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
Published by: उदित दीक्षित
Updated Mon, 24 Jan 2022 04:31 PM IST
सार
आरोपी ने पॉलिसी की किस्त जमा कराने कई बार में खाते में जमा कराए रुपए, पुलिस रिमांड पर लेकर कर रही पूछताछ
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
विस्तार
रिलायंस लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के फर्जी अधिकारी को जिला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पॉलिसी के नाम 10.66 लाख रुपए से ज्यादा की ठगी की है। फरियादी शिकायत पर पुलिस टीम ने जांच शुरू कर आरोपी को मिलिट्री रोड थाना करोल बाग दिल्ली से गिरफ्तार किया है। अब उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
लाखेरी थानाधिकारी सुरेश गुर्जर ने बताया कि 4 जनवरी को रमेश पुत्र रामसुख कहार निवासी लाखेरी गरामपुरा ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि रिलायंस लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में 2010 में 2 पॉलिसी करवाई थी, इनका मैच्युरिटी समय 20 साल का था। बाद में उन्होंने दोनों पॉलिसी को बंद करवा दिया था। 2017 में 5 वर्ष के लिए तीसरी पॉलिसी रिलायंस निपोन लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में करवाई थी। पॉलसियों की किस्त जमा करने फर्जी अधिकारी रवि पुत्र ओमप्रकाश दिल्ली निवासी ने लोकपाल हैदराबाद बनकर अलग-अलग बार में 10 लाख 65 हजार 949 रुपए खाते में जमा करा लिए। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी।
विज्ञापन