{"_id":"5d59711a8ebc3e89b24fcadb","slug":"fourty-nine-people-died-due-to-rain-in-rajasthan-from-15-june-sdrf","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान में बारिश से 15 जून से अब तक 49 लोगो की मौत: एसडीआरएफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान में बारिश से 15 जून से अब तक 49 लोगो की मौत: एसडीआरएफ
Sun, 18 Aug 2019 10:10 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: Trainee Trainee
Updated Sun, 18 Aug 2019 10:10 PM IST
विज्ञापन
SDRF
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के आपदा प्रबन्धन, सहायता और नागरिक सुरक्षा विभाग के अनुसार राज्य में बारिश से हुए हादसों में 15 जून से अब तक 49 लोगो की मौत हो गई है। विभाग के ओएसडी (प्रथम) ब्रिजेन्द्र सिंह ने बताया कि राज्य में 15 जून से अब तक बारिश से हुए हादसों में लगभग 20 जिलों में 49 लोगों की मौत हो गई है।
उन्होंने बताया कि इनमें से करीब 20 लोगों की मौत दीवार ढहने और मकान गिरने के कारण हुई है वहीं 6-7 लोगो की मौत आकाशीय बिजली गिरने और अन्य लोगों की मौत पानी के बहाव में बहने से हुई है।
उन्होंने बताया कि राज्य में कहीं भी बाढ़ जैसे हालात नहीं है। कोटा और बांरा में सेना को ऐहतियात के तौर पर बुलाया गया था। बारिश के कारण जलमग्न कई स्थानों से सेना, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की मदद से करीब 500 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के प्रवक्ता के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान नागौर के डेगाना में 12 सेंटीमीटर, मकराना में 11 सेंटीमीटर, नावा में 10 सेंटीमीटर, झुंझुनूं के बुहाना में 10 सेंटीमीटर, और अन्य कई स्थानों पर सात सेंटीमीटर से तीन सेंटीमीटर तक बारिश दर्ज की गई।
उन्होंने बताया कि रविवार सुबह से शाम तक कोटा में 10 मिलीमीटर और चूरू में दो मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य के पूर्वी हिस्सों के कुछ स्थानों और पश्चिमी हिस्सों के एक दो स्थानों पर हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।