{"_id":"62f223401c46e707ba3c4725","slug":"four-policemen-were-suspended-while-making-illegal-recovery-in-bikaner-on-the-complaint-of-mla","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: विधायक के सामने पुलिस की टोपी से निकलने लगे रुपये, हाईवे पर चल रहा अवैध वसूली का खेल, चार सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: विधायक के सामने पुलिस की टोपी से निकलने लगे रुपये, हाईवे पर चल रहा अवैध वसूली का खेल, चार सस्पेंड
Tue, 09 Aug 2022 02:41 PM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Tue, 09 Aug 2022 02:41 PM IST
सार
इंटरसेप्टर पर तैनात पुलिसकर्मियों को विधायक ने वाहनों से अवैध वसूली करते हुए पकड़वाया है। वसूली की शिकायत विधायक ने बीकानेर रेंज आईजी व पुलिस अधीक्षक से की थी।
विज्ञापन
सड़क पर पुलिस की अवैध वसूली का विरोध करते विधायक और ग्रामीण
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लूणकरणसर के किस्तूरियां गांव के पास यातायात इंटरसेप्टर पर तैनात पुलिसकर्मियों को विधायक ने वाहनों से अवैध वसूली करते हुए पकड़वाया है। उस दौरान लूणकरनसर विधायक सुमित गोदारा मौके से गुजर रहे थे। विधायक ने पुलिस कर्मियों की अवैध वसूली का विरोध करते हुए बीकानेर रेंज आईजी व पुलिस अधीक्षक को फोन पर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक योगेश यादव ने कार्रवाई करते हुए यातायात शाखा के एक उपनिरीक्षक व तीन कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया।
जानकारी के अनुसार, सोमवार को बीकानेर के किस्तुरिया गांव के पास रोड पर यातायात शाखा की इंटरसेप्टर गाड़ी खड़ी थी। गाड़ी में चार पुलिसकर्मी थे। मौके पर पुलिसकर्मियों ने दो ट्रकों को रुकवा रखा था। उसी दौरान विधायक सुमित गोदारा वहां से जा रहे थे। इंटरसेप्टर गाड़ी के पास ट्रकों को खड़ा देखकर विधायक रुक गए। साथ ही उन्होंने ट्रकों को रोकने का कारण पूछा तो पुलिसकर्मी उनसे उलझ गए और किसी भी गाड़ी को रोकने की बात कही। पुलिसकर्मियों की बातें सुनकर विधायक का माथा ठनक गया। उधर, मौके पर ग्रामीण भी आ गए। मामला बढ़ता देख पुलिसकर्मियों ने वहां से खिसकने का प्रयास किया।

पुलिस की टोपी से 10 हजार रुपये मिले है।
- फोटो : amar ujala
उनकी शिकायत पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुनील कुमार और टीआई प्रदीप सिंह चारण मौके पर पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों के सामने इंटरसेप्टर गाड़ी में रखी टोपी से रुपये बरामद हुए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने प्रारंभिक रिपोर्ट दी है। इंटरसेप्टर पर तैनात उपनिरीक्षक कासम अली, कांस्टेबल सुनील बिश्नोई, गोपालदान और चालक लालसिंह को ट्रकों से अवैध वसूली करने के मामले में सस्पेंड कर दिया गया है। मामले की जांच पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुनील कुमार को सौंपी गई है।
विधायक सुमित गोदारा ने बताया कि इंटरसेप्टर पर तैनात पुलिसकर्मी आए दिन वाहन चालकों से अवैध वसूली करते है। एक महीने पहले भी आईजी व एसपी से शिकायत की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। वहीं, सोमवार को डीजीपी बीकानेर के दौरे पर थे। उसके बावजूद भी पुलिसकर्मी सड़क पर अवैध वसूली कर रहे थे।