फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Four persons gang-raped teacher in school premises in Rajasthan

क्लासरूम में किया टीचर के साथ गैंगरेप

Sat, 26 Apr 2014 01:49 PM IST
Updated Sat, 26 Apr 2014 01:49 PM IST
विज्ञापन
Four persons gang-raped teacher in school premises in Rajasthan

राजस्थान के बूंदी जिले में 28 वर्षीय टीचर से एक स्कूल के क्लासरूम में गैंगरेप का मामला सामने आया है। घटना बूंदी जिले में घटी जहां चार लोगों ने क्लासरूम में स्कूल शिक्षिका से सामूहिक बलात्कार किया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक महिला बूंदी जिले के पास के गांव में एक सरकारी स्कूल में नियुक्त थी। सुबह के वक्त स्कूल में कोई नहीं था। स्कूल की सारी क्लास भी खाली थीं। इसलिए स्कूल के क्लास में गैंगरेप होने के बावजूद किसी को खबर नहीं लगी।
विज्ञापन


खबर के अनुसार पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस के आईपीसी की धारा 376 के तहत 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

आरोपी नजदीक के गांव के

Four persons gang-raped teacher in school premises in Rajasthan

तीन आरोपी दयाराम, छूटी सिंह और हरि सिंह नजदीक के गांव में रहते हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पीड़िता को मेडिकल टेस्ट के लिए जिले के सरकारी अस्पताल में भेजा जा चुका है।

मामले की पुष्टि करते हुए एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि स्कूल में दो महिलाओं की नियुक्ती की गई थी। दूसरी महिला मातृ्त्व अवकाश पर थी।

जिस सुबह घटना घटी उस समय पीड़िता स्कूल में अकेली थी इसलिए स्कूल के भीतर ऐसी घटना होने के बावजूद किसी को उस समय इस बारे में पता नहीं चल पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed