{"_id":"5bb1e07c867a554f1f568dea","slug":"four-passengers-of-air-india-flight-detained-at-jodhpur-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयर इंडिया में सवार चार संदिग्ध यात्री हिरासत में, सीआईएसएफ कर रहा है पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयर इंडिया में सवार चार संदिग्ध यात्री हिरासत में, सीआईएसएफ कर रहा है पूछताछ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Updated Mon, 01 Oct 2018 03:56 PM IST
विज्ञापन
एअर इंडिया
एयर इंडिया के मुंबई से जोधपुर जा रहे विमान में सवार चार संदिग्ध यात्रियों को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षाबल (सीआईएसएफ) ने हिरासत में लिया है। विमान में सवार दूसरे यात्रियों ने क्रू सदस्यों और एयर होस्टेस से शिकायत की थी कि यह यात्री संदिग्ध लग रहे हैं। विमान के लैंड होने के बाद सीआईएसएफ इन संदिग्ध यात्रियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
फिलहाल जोधपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों की गहन जांच चल रही है। यह पूरी घटना एयर इंडिया की फ्लाइट 645 की है। विमान मुंबई से जोधपुर पहुंचा था। जानकारी के अनुसार, एयर होस्टेस ने यात्रियों द्वारा की गई शिकायत के बारे में पायलट को बताया। जिसने एटीसी को इस पूरे घटनाक्रम की विस्तार से जानकारी दी। एटीसी की सूचना के बाद एयरपोर्ट पर भारी सुरक्षा दस्ते को तैनात किया गया है। यह भी बताया जा रहा है कि इन यात्रियों ने विमान में अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और सुरक्षा में बाधा डालने की कोशिश की।
विज्ञापन
Four passengers of a Air India flight have been detained at Jodhpur airport for allegedly using objectionable language during the flight, hampering security; Further investigation is underway. pic.twitter.com/0KHfGginfR
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) October 1, 2018