{"_id":"648dc4d8b7f1b1f69f0248fa","slug":"four-month-pregnant-woman-was-beaten-up-in-bharatpur-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur: चार माह की गर्भवती महिला से मारपीट, पति को बचाने आई तो नशे में धुत युवकों ने पीटा, इस पर हुआ झगड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur: चार माह की गर्भवती महिला से मारपीट, पति को बचाने आई तो नशे में धुत युवकों ने पीटा, इस पर हुआ झगड़ा
Sat, 17 Jun 2023 08:06 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 17 Jun 2023 08:06 PM IST
सार
पति को बचाने आई गर्भवती महिला से नशे में धुत युवकों मारपीट कर घायल कर दिया। पेट में चोट आने पर महिला को आरबीएम अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती पीड़िता।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
भरतपुर के नगर थाना इलाके में बीती रात नशे में धुत कुछ युवकों ने एक गर्भवती महिला के साथ मारपीट कर दी। मारपीट में महिला के पेट में चोट आई है, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है। नशे में धुत कुछ युवक महिला के पति से मारपीट कर रहे थे। इस दौरान महिला अपने पति को बचाने पहुंची तो शराबियों ने महिला से भी मारपीट कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक नगर थाना इलाके के रोजगी गांव में जावेद नाम के व्यक्ति के घर के बाहर नाली का गंदा पानी भरा हुआ था। वहां से कुछ शराबी लोग वाहन से निकले तो जावेद के ऊपर गंदे पानी के छींटे आ गए। जिसको लेकर जावेद ने उन्हें टोका, तो वह जावेद से झगड़ने लगे। कहासुनी के बाद उन्होंने जावेद से हाथापाई शुरू कर दी। झगड़े का शोर सुन जावेद की पत्नी जावेदा जो चार महीने की गर्भवती हूं। वह घर के बाहर पहुंची, तो शराबी युवकों ने जावेदा से भी मारपीट कर दी। घटना में जावेदा के पेट में चोट आई। महिला के परिजन उसे लेकर नगर के अस्पताल पहुंचे, जहां से उसे आरबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
थाने में जावेद और दूसरे पक्ष की तरफ से शिकायत दर्ज
आरबीएम अस्पताल से जावेदा को जनाना अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल नगर थाने में जावेद और दूसरे पक्ष की तरफ से शिकायत दर्ज करवा दी गई है। पीड़ित महिला का यह भी आरोप है कि जिन लोगों ने मारपीट की है वह ठगी करने वाले शराबी लोग हैं।
विज्ञापन