Rajasthan : संयम लोढ़ा सहित चार विधायक को आज मिलेगा सर्वश्रेष्ठ विधायक सम्मान, बंगाल के राज्यपाल होंगे मुख्य अतिथि
राजस्थान विधानसभा में आज चार विधायकों को सर्वश्रेष्ठ विधायक सम्मान से नवाजा जाएगा। इस दौरान सीएम गहलोत, मंत्री और गुलाबचंद कटारिया मौजूद रहेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान विधानसभा में शुक्रवार 25 मार्च को सुबह 11 बजे सर्वश्रेष्ठ विधायकों का सम्मान किया जाएगा। साल 2019 के लिए विधायक ज्ञानचन्द पारख, साल 2020 के लिए विधायक संयम लोढ़ा और साल 2021 के लिए विधायक बाबूलाल और विधायक मंजू देवी को सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ होंगे। राष्ट्रमंडल संसदीय संघ की राजस्थान शाखा के तत्वावधान में संसदीय लोकतंत्र के उन्नयन में 'राज्यपाल एवं विधायकों' की भूमिका विषय पर सेमीनार आयोजित किया जाएगा।
सीएम गहलोत, मंत्री और विधायक रहेंगे मौजूद
राजस्थान विधानसभा और राष्ट्रमंडल संसदीय संघ की राजस्थान शाखा के अध्यक्ष डॉ. सीपी. जोशी ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, संसदीय कार्य मंत्री शांति कुमार धारीवाल और नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया सहित विधायकगण, पूर्व विधायकगण और गणमान्य नागरिकगण भाग लेंगे।