फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Four miscreants arrested for illegal arms smuggling in Hanumangarh

Hanumangarh: अवैध असलाह समेत चार बदमाश गिरफ्तार, एक देशी पिस्टल, तीन देशी कट्टे समेत 57 कारतूस बरामद

Mon, 06 Mar 2023 07:34 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़ Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 06 Mar 2023 07:34 AM IST
सार

अवैध हथियारों की तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए हनुमानगढ़ टाउन थाना पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो आरोपी हरियाणा से हैं। इनके पास से तीन कट्टे और कारतूस बरामद हुए हैं।

विज्ञापन
Four miscreants arrested for illegal arms smuggling in Hanumangarh
अवैध हथियार रखने के आरोपी - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

हनुमानगढ़ टाउन थाना पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार कर एक देशी पिस्टल, तीन देशी कट्टे और 57 कारतूस बरामद किए हैं। एसपी सुधीर चौधरी ने बताया कि बदमाश संजय कुमार उर्फ रिंकू जाट (25) निवासी बड़ोपल थाना फतेहाबाद सदर हरियाणा, सतीश कुमार उर्फ मोनू मेघवाल (22) व प्रदीप कुमार नायक (22) निवासी चक तीन जेएसएल झांसल थाना भिरानी जिला हनुमानगढ़ एवं विकास नायक (27) निवासी गावं उझाना थाना गढ़ी जिला जींद हरियाणा को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


आरोपी संजय कुमार से एक देशी पिस्टल और 30 कारतूस, सतीश कुमार और प्रदीप कुमार से एक-एक देशी कट्टा और 10-10 कारतूस और विकास कुमार से एक देशी कट्टा और सात कारतूस बरामद किए गए हैं। आरोपी सतीश कुमार, संजय और प्रदीप उर्फ शूटर के विरुद्ध पूर्व में आर्म्स एक्ट, हत्या, मारपीट और शराब तस्करी के आपराधिक मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हुए हैं।
विज्ञापन


एसपी चौधरी ने बताया कि आईजी बीकानेर रेंज ओमप्रकाश के निर्देशन में अवैध हथियारों की तस्करी के विरुद्ध एएसपी जस्सा राम बोस और सीओ रमेश चंद माचरा के सुपर विजन एवं एसएचओ दिनेश सारण के नेतृत्व में अभियान चलाया जा रहा है। हेड कॉन्स्टेबल पुरुषोत्तम को मुखबिर से मिली सूचना पर विशेष कार्य योजना बनाया जाकर इन चारों बदमाशों को अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में इनसे जानलेवा हमला और हत्या की साजिश का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानलेवा हमले के मामले का खुलासा 
साल 2022 में थाना हनुमानगढ़ टाउन पर दर्ज फायरिंग कर जानलेवा हमला करने के मामले का खुलासा हुआ है। पकड़े गए आरोपी सतीश कुमार विकास और प्रदीप कुमार उर्फ शूटर द्वारा यह घटना की गई थी।


दो लोगों की हत्या की साजिश का भी हुआ खुलासा
संजय की खिलाफ पूर्व में हरियाणा के थाना फतेहाबाद में हत्या का मुकदमा दर्ज है। आरोपी संजय कुमार जल्द ही बड़ोपल हरियाणा निवासी सुभाष विश्नोई और थाना सिधमुख चुरु निवासी सतीश जाट की मौका मिलते ही हत्या करने के फिराक में था। इसी वजह से अपने पास पिस्टल व बड़ी मात्रा में कारतूस साथ रखता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed