फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Four Lakhs Cheated by Man On Pretext live in Alwar

Rajasthan: विवाहिता ने युवक को दिया लिव इन में रहने का झांसा, दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी देकर लाखों ऐंठे

Sun, 14 Aug 2022 09:35 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 14 Aug 2022 09:35 PM IST
सार

चार लाख रुपये, गहने और मोबाइल देने के बाद भी आरोपी महिला पीड़ित युवक को परेशान कर रही है। और रुपये नहीं देने पर महिला उसे दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी दे रही है। 

विज्ञापन
Four Lakhs Cheated by Man On Pretext live in Alwar
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

Rajasthan News: राजस्थान के सीकर जिले में हनीट्रैप का मामला सामने आया है। विवाहिता ने युवक के साथ लिव इन में रहने की बात कहकर आदालत में इकरारनामा कर लिया। इसके बाद उससे चार लाख रुपये और गहने ऐंठ लिए। रुपये नहीं देने पर उसके दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी भी दी। आरोपी महिला उससे और रुपये की मांग कर रही है। धमकी से तंग आकर पीड़ित युवक ने महिला के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है। 

विज्ञापन


जनकारी के अनुसार मामला शहर के उद्योग नगर थाना इलाके का है। दासा की ढाणी के रहने वााले मुकेश कुमार पुत्र महावीर सिंह ने थाने में केस दर्ज कराया है। अपनी रिपोर्ट में उसने पुलिस को बताया कि उसकी उम्र 35 साल है, किसी कारण से अब तब उसकी शादी नहीं हुई है। मुकेश ने बताया कि उदयलाल की ढाणी में वह मजदूरी करने गया था। 
विज्ञापन


इस दौरान उसकी मुलाकात चेतनदास की ढाणी की रहने वाली संतोष देवी से हुई। विवाहिता ने बताया कि उसका पति  उसे परेशान करता है और वह उससे अलग होना चाहती है। इसके बाद संतोष देवी ने उसके साथ रहने की बात कही। 13 जून को दोनों ने कोर्ट में लिव इन रिलेशनशिप में रहने का इकरारनामा करा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुकेश की रिपोर्ट के अनुसार अदालत से दोनों घर आ गए, लेकिन कुछ देर बाद संतोष काम की बात कहकर बाहर चली गई। दो दिन बाद वह घर वापस आई और  पांच लाख रुपये, मोबाइल और गहने मांगने लगी। चार-पांच दिन में ऐसा नहीं करने पर दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देने लगी। 19 जून को संतोश एक बार फिर मुकेश के घर आई। एफआईआर के डर से मुकेश ने उसे चार लाख रुपये और गहने दे दिए तो वह वापस चली गई। इसके बाद 28 जून को मोबाइल फोन भी दे दिया। 


मुकेश ने पुलिस को बताया कि यह सब करने के बाद भी उसने उसका पीछा नहीं छोड़ा। वह लगातार उससे रुपयों की डिमांड करने लगी। बीते शनिवार आरोपी महिला संतोष ने घर आकर 50 हजार रुपये की मांग कर दी। नहीं देने पर उसके और परिजनों के साथ गाली-गलौज भी की। इसके बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed