{"_id":"652a98d4addd7a9ed002e9a3","slug":"four-killed-and-20-injured-as-bus-collides-with-truck-in-pratapgarh-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: ट्रक में घुसी श्रद्धालुओं से भरी बस, चार की मौत, 18 लोग घायल; सभी धार्मिक यात्रा पर जा रहे थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: ट्रक में घुसी श्रद्धालुओं से भरी बस, चार की मौत, 18 लोग घायल; सभी धार्मिक यात्रा पर जा रहे थे
Sat, 14 Oct 2023 07:04 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 14 Oct 2023 07:04 PM IST
सार
प्रतापगढ़ में श्रद्धालुओं से भरी बस खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 लोग घायल हो गए। बस में सवार सभी यात्री धार्मिक यात्रा पर जा रहे थे। हादसे के बाद घायलाें को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
हादसे में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई बस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में शनिवार को श्रद्धालुओं से भरी बस सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे से जा घुसी। दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 लोग घायल हो गए। बस में सवाल सभी लोग सांवलिया जी के दर्शन के लिए जा रहे थे। हादसे के बाद सभी घायलों को प्रतापगढ़ के जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। हादसा प्रतापगढ़-बांसवाड़ा NH-56 पर कचोटियां गांव के पास हुआ। बस में सवार सभी यात्री सुहागपुरा तहसील जिला प्रतापगढ़ के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बस में सवार सभी यात्री शनिवार सुबह करीब 4 बजे चित्तौड़गढ़ में सांवलिया जी और शनि महाराज के दर्शनों के लिए निकले थे। सुहागपुरा से कुछ दूर जाकर कचोटियां गांव के पास बस खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसा हो गया। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। हादसे में में तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। बाकी अन्य घायलों को राहगीरों ने निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचाया और हादसे की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
इनकी हुई मौत, ये घायल
हादसे में नाथूलाल (60), रूपलाल (45), हीरालाल (50), गोपाल (62) की मौत हो गई। वहीं, नारायण, दल्ला मीणा, अशोक मीणा, धर्मेंद्र मीणा, कालू मीणा, सूरजमल मीणा, हूरता मीणा, रूपा मीणा, हेमराज मीणा, तोलकी बाई मीणा, चोरबन मीणा, प्रभु लाल मीणा और मोहन मीणा समेत अन्य लोग घायल हो गए।
विज्ञापन