{"_id":"630b9387b4e8a75700474bf9","slug":"four-including-uncle-died-in-saving-child-in-ajmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: बच्चे को बचाने में दो चाचा समेत चार की मौत, एक-एक कर टैंक में छह उतरे थे, तीन अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: बच्चे को बचाने में दो चाचा समेत चार की मौत, एक-एक कर टैंक में छह उतरे थे, तीन अस्पताल में भर्ती
Sun, 28 Aug 2022 11:02 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 28 Aug 2022 11:02 PM IST
सार
टैंक में गिरे बच्चे को निकाले के लिए एक-एक कर उतरे चार लोग बाहर नहीं आए तो दो अन्य लोग उसमें उतरे। इस दौरान पांचों टैंक में बेहोश पड़े थे। उन्हें निकालने के लिए टैंक में गए दो लोगों का भी स्वास्थ्य खराब हो गया। बच्चे के साथ उन्हें भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
इसी टैंक में गिरा बच्चा, अस्पताल के बाहर बैठे परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के अजमेर जिले के नसीराबाद इलाके में एक बच्चे को बचाने में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, बचाए गए 13 साल के बच्चे का अस्पातल में इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद से इलाके में मातम पसर गया है।
विज्ञापन
दरअसल, शहर के नसीराबाद इलाके में एक 13 साल का बच्चा सुरेंद्र गुर्जर खेत में बने टैंक में खेलते-खेलते गिर गया। उसे बचाने के लिए उसका सगा चाचा शिवराज (21) भी टैंक में कूद गया। दोनों के बाहर नहीं आने पर सुरेंद्र का दूसरा चाचा महेंद्र (24) भी टैंक में उतर गया। काफी देर तक दोनों बाहर नहीं आए तो वहां मौजूद शैतान (32) और देवकरण (35) भी टैंक में उतरे। इस दौरान चारों की मौत हो गई, लेकिन बच्चे को बचा लिया गया। उसे जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि टैंक में गिरे बच्चे को निकाले के लिए उतरे चार लोग भी बाहर नहीं आए तो दो अन्य लोग उसमें उतरे। इस दौरान सभी टैंक में बेहोश पड़े थे। हालांकि, इन्हें निकालने के लिए टैंक में उतरे रतनलाल और शेरू की भी हालत खराब हो गई। बच्चे के साथ उन्हें भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि टैंक में दम घुटने के कारण चारों की मौत हुई है।
विज्ञापन