{"_id":"64e4a850f5d0c216a60beec5","slug":"four-hours-fixed-for-picketing-in-jaipur-will-not-be-able-to-picket-everywhere-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: अब जयपुर में कहीं भी नहीं कर सकेंगे धरना, सिर्फ चार घंटे प्रदर्शन की अनुमित, ये जगह तय की गईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: अब जयपुर में कहीं भी नहीं कर सकेंगे धरना, सिर्फ चार घंटे प्रदर्शन की अनुमित, ये जगह तय की गईं
Tue, 22 Aug 2023 05:51 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 22 Aug 2023 05:51 PM IST
सार
राजस्थान हाईकोर्ट के नोटिस के बाद जयपुर में प्रदर्शन करने वालों पर सख्ती की गई है। जिले अब सिर्फ चार घंटे तक धरना प्रदर्शन की अनुमति रहेगी, साथ ही तय जगहों पर ही इस तरह की गतिविधियां हो सकेंगी। नियम तोड़ने वालों पर प्रशासन की ओर से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
धरना प्रदर्शन को लेकर सरकार सख्त।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले जयपुर में धरना प्रदर्शन पर रोक लगा दी गई है। अब जिले में कहीं भी धरना प्रदर्शन की अनुमति नहीं है, सिर्फ तय जगहों पर ही दोपहर 12 से चार बजे तक धरना प्रदर्शन किया जा सकेगा।
दरअसल, 1 अगस्त को भाजपा ने नहीं सहेगा राजस्थान के अंतर्गत सचिवालय का घेराव किया था। जिसके कारण जयपुर जाम गल गया था। इसे लेकर राजस्थान हाई कोर्ट ने प्रशासन को नोटिस जारी किया था। अब प्रशासन की ओर से हाईकोर्ट में इसका जवाब समाधान के साथ दिया गया
पुलिस कमिश्नर बीजू जोसफ ने हाईकोर्ट में पेश किए जवाब में बताया कि अब जयपुर शहर में कहीं भी धरना-प्रदर्शन नहीं हो सकेगा। साथ ही धरना प्रदर्शन की समय भी तय कर दिया गया है, जो दोपहर 12 से 4 बजे तक रहेगा। इस दौरान ही प्रदर्शन करने की अनुमति होगी। साथ ही जयपुर को चार भागों में बांटकर धरना-प्रदर्शन के स्थान भी तय कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
जयपुर पूर्व में में यहां हो सकता प्रदर्शन
जयपुर पश्चिम में ये जगह तय
जयपुर उत्तर में ये स्थान तय
जयपुर दक्षिण में यहां होगी अनुमति

- 2000 तक की भीड़ के लिए महात्मा गांधी स्टेडियम बस्सी
- 5000 तक की भीड़ के लिए दशहरा मैदान, आदर्श नगर और सूरज मैदान
- 5000 से 10 हजार की भीड़ के लिए रामलीला मैदान
जयपुर पश्चिम में ये जगह तय
- 2000 तक की भीड़ के लिए करधनी स्कीम पार्क
- 5000 से 10 हजार की भीड़ के लिए खेल स्टेडियम चौमूं और खेल मैदान बगरू
- 10 हजार से ज्यादा भीड़ के लिए भवानी निकेतन कॉलेज और जेसीबी प्लांट महेंद्रा सेज
जयपुर उत्तर में ये स्थान तय
- विद्याधर नगर स्टेडियम के सामने खाली मैदान को चिह्नित किया गया है। यहां छोटे-बड़े सभी तरह के धरना-प्रदर्शन हो सकेंगे
जयपुर दक्षिण में यहां होगी अनुमति
- 2000 तक की भीड़ के लिए शहीद स्मारक, गवर्नमेंट हॉस्टल
- 5000 से 10 हजार तक की भीड़ के लिए वीटी रोड पर खाली पड़ी हाउसिंग बोर्ड की जमीन को चिह्नित किया गया है।