Accident in Alwar: ट्रक और ऑटो की भिड़ंत में चार की मौत, कुलदेवता के दर्शन कर लौट रहा था परिवार
अलवर में सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि हादसा ट्रक चालक को नींद आने से हुआ है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलवर-सिकन्दरा मेगा हाईवे मार्ग स्थित सूरेर पेट्रोल पंप के समीप रविवार को भीषण हादसा हो गया। एक ट्रक और ऑटो में भिड़ंत हो गई। हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई।
दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी घायलों को राजगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को राजगढ़ चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया है। मृतकों की पहचान राजगढ़ के भोलीवालो का बास हरिराम सैनी (पुत्र छाजू राम), डब्ल्यू राम सैनी (पुत्र हरिराम सैनी), रज्जो देवी (पत्नी हरिराम), मीरा देवी (पत्नी डब्ल्यू सैनी) के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि परिवार अपने कुल देवता के दर्शन कर लौट रहा था। इसी दौरान राजगढ़ से सिकंदरा की तरफ जा रहे ट्रक ने ऑटो को सामने से टक्कर मार दी। इस दुर्घटना के बाद ट्रक का चालक फरार हो गया। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि ट्रक चालक को नींद आने से हादसा हुआ है।
घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाया। मामले की सूचना मृतकों के परिजनों को दी गई। परिजनों के आने के बाद शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।