फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   four child died in Ajmer mother jumped into well with children

Rajasthan: अपने ही हाथों से चार बच्चों को मां ने कुएं में फेंका, खुद भी कूदी पर बच गई, सभी मासूमों की मौत

Sat, 06 Aug 2022 02:34 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 06 Aug 2022 02:34 PM IST
सार

मृतक बच्चों की उम्र चार साल से एक साल तक है। महिला का सात साल का एक बेटा बच गया। महिला के पति का कहना है कि उसकी पत्नी ने डिप्रेशन में ऐसा कदम उठाया। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
four child died in Ajmer mother jumped into well with children
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : Social Media

विस्तार

अजमेर में पारिवारिक विवाद में एक मां चार बच्चों के साथ कुएं में कूद गई। इस घटना में चार बच्चों की मौत हो गई। वहीं मां बच गई। पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से बच्चों के शव को कुएं से निकालकर मोर्चरी में रखवाया है। घटना के बाद से घर और गांव में शोक की लहर छा गई है।

विज्ञापन


मामला मांगलियावास थाना के गांव गीगलपुरा (गोला) का है। शुक्रवार रात दस बजे मोती देवी पत्नी बोदु गुर्जर (32) का परिवार में झगड़ा हो गया। जिसके बाद गुस्से में मोती देवी अपने चार बच्चों को लेकर घर से निकल गई और  बलदेव राम गुर्जर के कुएं में अपने बच्चों के साथ कूद गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों बच्चों को बाहर निकलवाया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मोतीदेवी को जिंदा बाहर निकाल लिया गया। मरने वाले बच्चों में कोमल चार साल की, रिंकू तीन साल, राजवीर दो साल और देवराज एक महीने का था। देवराज का शव कांटों में फंसा हुआ मिला। उसकी बॉडी को निकालने के लिए अजमेर से एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई। जिसके बाद  काफी मशक्कत के बाद शनिवार सुबह मासूम का शव निकाला जा सका।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बोदू गुर्जर खेती करता है। इन चार बच्चों के अलावा एक बड़ा बेटा रवि (7) है, जो बच गया है। पति बोदूसिंह ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी डिलिवरी के बाद से ही डिप्रेशन में थी। मानसिक तनाव के चलते वह बच्चों सहित कुएं में कूद गई। घटना की जानकारी लगने पर आईजी, एसपी चूनाराम जाट और एएसपी वैभव शर्मा भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed