फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Four ambulances standing in Bharatpur district RBM hospital burnt to ashes

Bharatpur: जिला आरबीएम अस्पताल में खड़ी चार एंबुलेंस जलकर खाक, पास में पड़े कचरे की आग से हुआ हादसा

Sun, 07 May 2023 12:36 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 07 May 2023 12:36 PM IST
सार

आरबीएम अस्पताल के पुराने ट्रॉमा सेंटर के पास खड़ीं चार एंबुलेंस में कचरे की आग से जलकर खाक हो गईं। 

विज्ञापन
Four ambulances standing in Bharatpur district RBM hospital burnt to ashes
जली हुईं एबुलेंस - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

भरतपुर संभाग के सबसे बड़े आरबीएम अस्पताल के पुराने ट्रॉमा सेंटर के पास खड़ी चार कबाड़ की एम्बुलेंस में अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना पर चार दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और बड़ी मुश्किल के बाद आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि, एम्बुलेंस के पास कोई व्यक्ति कचरे में आग लगाकर चला गया था। जिससे एम्बुलेंस ने आग पकड़ ली।

विज्ञापन


भरतपुर संभाग के सबसे बड़े आरबीएम अस्पताल में आज सुबह अस्पताल के पुराने ट्रॉमा सेंटर के पास कबाड़ की एम्बुलेंस खड़ी हैं। किसी व्यक्ति ने आसपास से कचरा इकट्ठा कर कचरे में आग लगा दी और वहां से चला गया। आग से कचरा उड़कर एम्बुलेंस के पास पहुंचा, और एम्बुलेंस ने आग पकड़ ली, एक के बाद एक चारों एम्बुलेंस आग पकड़ती गईं। 
विज्ञापन


जैसे ही आग तेज हुई तो आसपास के लोग वहां इकट्ठे हो गए, और आग बुझाने के लिए मिट्टी डालने लगे, लेकिन आग इतनी तेज हो चुकी थी उस पर काबू नहीं पाया जा रहा था, जिसके बाद लोगों ने दमकल को घटना की सूचना दी, आग की सूचना मिलने के बाद दमकल की गाड़ियां भी मौके पर पहुंची, करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग की सूचना पर मौके पर पीएमओ और अस्पताल का बाकी के अधिकारी भी पहुंचे। फिलहाल कचरे में आग लगाने व्यक्ति का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed