फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Four Accused beat young man in Churu and put bar in his private part

Rajasthan: हैवानियत की हद पार, चूरू में युवक के प्राइवेट पार्ट में डाला सरिया, मारपीट कर कुकृत्य भी किया

Mon, 25 Jul 2022 10:33 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 25 Jul 2022 10:33 AM IST
सार

पीड़ित ने बताया कि चार लोगों ने उसके साथ कुकृत्य किया। आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। ऐसे में डरे सहमा युवक ने परिवार के साथ शहर से दूर जाने की बात कही है। आरोपी उसे यहां रहने नहीं देंगे।

विज्ञापन
Four Accused beat young man in Churu and put bar in his private part
चूरू में युवक से दरिंदगी - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

चूरू के सिद्धमुख थाना क्षेत्र में एक युवक को बदमाशों ने बेरहमी से पीटा। इतना ही आरोपियों ने पीड़ित के प्राइवेट पार्ट में सरिया डाल दिया और उसके साथ कुकृत्य भी किया। आरोपी का कसूर इतना था कि उसने शराब बेचने से मना किया था।

विज्ञापन


पीड़ित को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पीड़ित ने बताया कि गांव में धार्मिक स्थल के पास कुछ लोग अवैध शराब बेच रहे हैं। उसने वहां अवैध शराब बेचने से आरोपियों को मना किया था। ऐसे में गुस्साए आरोपी उसे पहले लीलकी बीहड़ ले गए, जहां उसके साथ आरोपियों ने निर्ममता से मारपीट कर  की। इसके बाद उसे नग्न कर उसके प्राइवेट पार्ट में सरिया डाला। इतना ही नहीं चार जनों ने उसके साथ कुकृत्य भी किया।

विज्ञापन


बेहोशी की हालत में पीड़ित को एंबुलेंस से जिला अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। युवक के साथ बेरहमी से मारपीट और यातनाएं देने की वारदात सामने आने के बाद भी आरोपी पुलिस गिरफ्त से दूर हैं। वारदात के बाद डरे-सहमे शख्स ने कहा कि वह अपने परिवार को लेकर यहां से दूर चला जाएगा। आरोपी उसे यहां रहने नहीं देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


मामले को लेकर सिद्धमुख एसएचओ दिलीप कुमार ने बताया कि कंट्रोल रूम के जरिए घटना की सूचना मिली थी। उसके बाद डीओ को पीड़ित के पर्चा बयान लेने के लिए भेजा गया। उन्होंने बताया कि पीड़ित के पर्चा बयान के आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed