फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Four Accused Arrested For Robbing Businessman House In Barmer

Rajasthan: व्यापारी के घर लूट करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को मारा चाकू, रेकी कर की थी वारदात

Mon, 29 Aug 2022 03:53 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 29 Aug 2022 03:53 PM IST
सार

अब तक की पुलिस जांच में सामने आया है कि पकड़े गए सभी आरोपी नशेड़ी प्रवृत्ति के हैं। चारों आरोपी पिछले 5-6 दिन से लूट की योजना बना रहे थे। रविवार शाम पांच बजे से आरोपी व्यापारी के घर के बाहर रेकी कर रहे थे। गली के बाहर सन्नाटा होने पर सभी घर में घुसे और लूट की वारदात को अंजाम देकर बाइक से फरार हो गए।

विज्ञापन
Four Accused Arrested For Robbing Businessman House In Barmer
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाड़मेर जिले के समदड़ी कस्बा में में रहने वाले एक व्यापारी के घर में दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। आरोपियों ने घर में घुस कर महिला के साथ मारपीट कर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने वारदात में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से एक बाइक भी बरामद की गई है। जिसका उपयोग लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए किया गया था।  

विज्ञापन


बाड़मेर एसपी दीपक भार्गव ने बताया कि रविवार शाम करीब 6:30 बजे समदड़ी कस्बा में रहने वाले व्यापारी अमृतलाल जैन के घर लूट की वारदात हुई थी। इस दौरान चार लुटेरे व्यापारी के घर जबरन घुसे और उसकी पत्नी के साथ मारपीट कर जेवर और नगदी लूट कर ले गए। विरोध करने पर आरोपियों ने व्यापारी की पत्नी को चाकू भी मार दिया था। जिससे वह जख्मी हो गई थी। लूट की सूचना पर सीओ बालोतरा धनफूल मीणा और थाना अधिकारी दाऊद खान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की गई। साथ ही सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू की गई। 
विज्ञापन


गिरफ्तार चारों आरोपी भलरो का बाड़ा में रहने वाले हैं। पुलिस ने रविवार देर रात बुधाराम सैनी पुत्र जसाराम (24), सुरेश राणा पुत्र सोहन लाल भील (21) और कमलेश उर्फ सुरेंद्र सरगरा पुत्र खेताराम (23) को बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया था। वहीं चौथे आरोपी गोविंद उर्फ खेताराम भील पुत्र बंशी लाल (22) को सोमवार सुबह उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में भी चोरी एवं नकबजनी के मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक की पुलिस जांच में सामने आया है कि पकड़े गए सभी आरोपी नशेड़ी प्रवृत्ति के हैं। चारों आरोपी पिछले 5-6 दिन से लूट की योजना बना रहे थे। रविवार शाम पांच बजे से आरोपी व्यापारी के घर के बाहर रेकी कर रहे थे। गली के बाहर सन्नाटा होने पर सभी घर में घुसे और लूट की वारदात को अंजाम देकर बाइक से फरार हो गए। इस दौरान रास्ते में तेज रफ्तार होने के बाइक गिर गई, जिससे एक बदमाश बुधाराम घायल हो गया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed