{"_id":"61beda7e7c5a3203e9688c5b","slug":"former-union-minister-and-rajya-sabha-mp-praful-patel-son-weeding-in-pink-city-jaipur-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: प्रफुल्ल पटेल के बेटे की शादी, गुलाबी नगर मेजबान, पूरे देश से आए वीवीआईपी मेहमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: प्रफुल्ल पटेल के बेटे की शादी, गुलाबी नगर मेजबान, पूरे देश से आए वीवीआईपी मेहमान
Sun, 19 Dec 2021 12:38 PM IST
मुकेश कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sun, 19 Dec 2021 12:38 PM IST
सार
जयपुर का हवाई अड्डा किसी मॉल की पार्किंग जैसा नजर आया। एक ही दिन में 50 के आसपास चार्टर प्लेन जयपुर हवाई अड्डे पर हरकत करते नजर आए।
विज्ञापन
प्रफुल्ल पटेल के बेटे की शादी में पहुंचे मेहमान
- फोटो : social media
विस्तार
पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सांसद प्रफुल्ल पटेल के बेटे की शनिवार को शादी हुई। इस अवसर पर गुलाबी शहर सुबह से शाम तक मेहमानों की मेजबानी करता हुआ दिखा। जयपुर का हवाई अड्डा किसी मॉल की पार्किंग जैसा नजर आया। एक ही दिन में 50 के आसपास चार्टर प्लेन जयपुर हवाई अड्डे पर हरकत करते नजर आए। यूं तो जयपुर इस सर्दी में पर्यटकों की पहली पसंद है पर, पटेल के घर की शादी ने शहर में वीवीआईपी मूवमेंट को बढ़ा दिया है। देश के बड़े उद्योग घराने, फिल्म सितारे, खिलाड़ी, राजनेता सभी जयपुर हवाई अड्डे पर नजर आए।
विज्ञापन
जयपुर हवाई अड्डे पर स्टील किंग लक्ष्मी निवास मित्तल अपनी पत्नी के साथ नजर आए, वही अनिल अंबानी और टीना अम्बानी अपने ही अंदाज में दिखे। अडानी ग्रुप के गौतम अडानी, क्रिकेट कोच रवि शास्त्री, महेंद्र सिंह धोनी संग परिवार, साथ ही हिंदुजा, मित्तल, आदि उद्योग घराने भी जयपुर पहुंच गए हैं। राजनेताओं में वित्त मंत्री निर्मला सीता रमन, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी जयपुर पहुचे हैं।
विज्ञापन
महाराष्ट्र से आदित्य ठाकरे, संजय राउत, सुप्रिया सुले भी जयपुर पहुंचे हैं। फारूक अबदुल्ला, कमलनाथ, आनंद शर्मा, राजीव अरोरा भी जयपुर हवाई अड्डे से रामबाग की ओर जाते हुए दिखाई दिए। फिल्मी जगत से सलमान खान, मधुर भंडारकर, जया बचन भी नजर आए। एक दिन में 50 चार्टर प्लेन का आना एक रिकॉर्ड माना जा रहा है। वीवीआईपी सुरक्षा को लेकर, सीआईएसएफ भी मुस्तैद दिखी और दिन भर हवाई अड्डे पर हलचल नजर आती रही हैं।
विज्ञापन