फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Former SFI student union president Rakesh Jhajharia murdered in Jhunjhunu

Rajasthan: SFI के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राकेश झाझड़िया की हत्या, बदमाशों ने घेरकर सरिया से पीटा

Sat, 10 Sep 2022 10:45 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 10 Sep 2022 10:45 AM IST
सार

पहले से घात लगाकर बैठे बदमाशों ने राकेश की गाड़ी को टक्कर मार दी। उसके बाद कुछ युवकों ने राकेश को गाड़ी से उतारकर बुरी तरह से पीटा। गंभीर हालत में राकेश को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Former SFI student union president Rakesh Jhajharia murdered in Jhunjhunu
मृतक राकेश झाझड़िया - फोटो : Social Media

विस्तार

झुंझुनू में सेठ मोतीलाल कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राकेश झाझड़िया की बदमाशों ने हत्या कर दी। राकेश अपने एक साथी के साथ केहरपुरा से भड़ौंदा खुर्द की ओर आ रहे थे, तभी एक कैंपर गाड़ी ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। उसके बाद हमलावरों ने उन्हें गाड़ी से उतारकर सरियों से पीटा। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राकेश झाझड़िया की गाड़ी को बदमाशों ने टक्कर मारी। हमले को भांपकर राकेश झाझड़िया ने गाड़ी भगानी चाही लेकिन एक दूसरी कैंपर ने भी राकेश की गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी। उसके बाद बदमाशों ने उन्हें गाड़ी से उतारकर सरियों से बुरी तरह पीटा। साथ ही उनके साथी के साथ भी मारपीट की। उसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। 

विज्ञापन


साथी संजीव ने राकेश पिता को फोन कर वारदात की जानकारी दी। उसके बाद गंभीर हालत में राकेश को झुंझुनू के बीडीके अस्पताल लाया गया, जहां पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीण डीएसपी रोहिताश्व देवंता और बगड़ एसएचओ श्रवण कुमार पहुंचे। शनिवार सुबह शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। वहीं घटना से आक्रोशित एसएफआई जिलाध्यक्ष पंकज गुर्जर और छात्रनेता ने शव लेने से इंकार कर दिया। उन्होंने अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

साथी संजीव ने बताया कि हमला करने वालों के नाम बताए हैं। उन्होंने हिस्ट्रीशीटर देशबंधु, विश्वबंधु, गब्बर, मोरारका कॉलेज छात्रसंघ चुनावों में अध्यक्ष पद पर प्रत्याशी सचिन सोहू, मंजीत झाझड़िया, दिनेश मालसरिया, प्रदीप मंगावा, रवि बलौदा, राजू फौजी नरसिंहपुरा पर वारदात में शामिल होने का आरोप लगाया है। 

वारदात से पहले गोवंश दफनाकर लौटे थे राकेश

दूसरी ओर जानकारी सामने आई कि राकेश ने अपने दोस्तों के साथ लंपी से ग्रसित गायों की देखभाल के लिए एक टीम बनाई थी। वे शुक्रवार दोपहर काटली नदी में गड्ढा खुदवाकर लंपी से मरे गोवंश को दफना कर लौट थे। इसके तीन घंटे बाद ही उनकी निर्ममता से हत्या कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed