फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Former municipal president arrested with opium worth 52 lakhs

Rajasthan: पूर्व पालिकाध्यक्ष का यूं बदला समय, पहले घूस मामले में…अब 52 की लाख अफीम के साथ गिरफ्तार

Sat, 31 Aug 2024 08:07 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 31 Aug 2024 08:07 AM IST
सार

Rajasthan: जनप्रतिनिधि भी लोगों के लिए प्रेरणा का काम करते है। लोग तो इनसे भी लिख लेते हैं। लेकिन जनप्रतिनिधि ही गत कार्यों में लिप्त हो जाए तो देखते ही देखते उनका समय भी बदल जाता है। ऐसा ही बड़ीसादड़ी नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन के मामले में देखने को मिला। 
 

विज्ञापन
Former municipal president arrested with opium worth 52 lakhs
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस समर्थित निर्मल पितलिया को दो साल पहले साले के माध्यम से दो लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने इसे पद से हटाने के साथ ही पार्टी से भी निलंबित कर दिया था। वहीं अब पितलिया को उदयपुर जिले की गोगुंदा थाना पुलिस ने 10 किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद की गई अफीम का अनुमानित मूल्य करीब 52 लाख रुपए बताया है।

विज्ञापन


उदयपुर जिले के गोगुंदा थानाधिकारी शैतान सिंह ने बताया कि शुक्रवार को गोगुंदा टोल प्लाजा पर जांच के दौरान पुलिस ने एक क्रेटा कार को रोक कर तलाशी ली। उसमें से 10.450 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद हुई। पुलिस ने कार सहित दो आरोपियों निर्मल कुमार पितलिया पुत्र हिम्मत सिंह पितलिया निवासी ब्रह्मपुरी बड़ीसादड़ी थाना बड़ी सादड़ी जिला चित्तौड़गढ़ तथा इलियास पुत्र सरदार खान निवासी कृष्ण वाटिका बड़ीसादड़ी थाना बड़ी सादड़ी जिला चित्तौड़गढ़ को
विज्ञापन

गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से बरामद अफीम के संबंध में पूछताछ में जुटी हुई है। गोगुंदा थाना पुलिस व जोधपुर नारकोटिक्स ब्यूरो की संयुक्त कार्रवाई में पकड़ी गई अफीम की कीमत 52 लाख रुपए के आसपास बताई जा रही है। मामले में अग्रिम अनुसंधान जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठेकेदार के बिल पास करने की एवज में चेक से ली थी रिश्वत
जानकारी के अनुसार वर्ष 2021 में तत्कालीन पालिकाध्यक्ष निर्मल पितलिया ने ठेकेदार के बिल पास करने के एवज में रिश्वत मांगी थी। चेक से रिश्वत की राशि दो लाख रुपए बैंक से निकलवा कर निकले पितलिया के साले कुश शर्मा को एसीबी ने गिरफ्तार किया था। इसकी भनक लगते ही पितलिया फरार हो गया था। वर्ष 2023 में एसीबी ने पितलिया को गिरफ्तार किया था। तब से ही पितलिया निलंबित चल रहा था। वहीं अब रिश्वत मामले में पकड़ा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed