फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Former MLA Statue of Kailash Trivedi unveiled Ashok Gehlot in Bhilwara

Rajasthan: जनता का आशीर्वाद मिला तो फिर बनेगी सरकार, गहलोत बोले- विकास में नहीं आने दूंगा कोई कमी

Thu, 06 Oct 2022 07:12 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 06 Oct 2022 07:12 PM IST
सार

मुख्यमंत्री गहलोत ने भीलवाड़ा के रायपुर में पूर्व विधायक स्व. कैलाश त्रिवेदी की मूर्ति का अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने स्व. कैलाश त्रिवेदी के नाम से स्टेडियम बनाने की भी घोषणा की।

विज्ञापन
Former MLA Statue of Kailash Trivedi unveiled Ashok Gehlot in Bhilwara
सीएम गहलोत ने सभा के किया संबोधित। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को भीलवाड़ा जिले के रायपुर में पूर्व विधायक स्व. कैलाश त्रिवेदी की मूर्ति का अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने विद्युत निगम के 220 केवी जीएसएस का भूमि पूजन भी किया। मूर्मि अनावरण को लेकर आयोजित की गई जनसभा में मुख्यमंत्री गहलोत ने रायपुर में स्व. कैलाश त्रिवेदी के नाम से स्टेडियम बनाने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि स्व. त्रिवेदी के सपनों को पूरा करने के लिए सहाड़ा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं आने दी जायेगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जनसभा को संबोधित करते हुए जनता से कहा कि आपका आशीर्वाद आने वाले समय में भी मिलेगा और प्रदेश में कांग्रेस सरकार दोबारा बनी तो राजस्थान विकास में इतिहास रचेगा। हम चाहते है कि सरकार रिपीट हो और विकास में राजस्थान अग्रणीय बने। हमारी किसी से दुश्मनी नहीं है, हम सभी से प्यार करते हैं, चाहे आप हमारी आलोचना करो, हम उसका भी स्वागत करेंगे।
विज्ञापन


गहलोत ने रायपुर में स्व. कैलाश त्रिवेदी के नाम से स्टेडियम बनाने की घोषणा करते हुए कहा है कि जो भी मांगे आज रखी गई हैं, वह सभी पूरी की जाएगी। उन्होंने स्टेडियम के लिए कहा कि डीपीआर बनाकर प्रस्ताव भिजवाएं। विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं है। आप मांगते -मांगते थक जाएंगे पर मैं देते-देते नहीं थकूंगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा, सहाड़ा के विधायक रहे स्व. कैलाश त्रिवेदी ने लोगों से रिश्ते ही नहीं बनाए, बल्कि क्षेत्र में विकास की गंगा भी बहाई है। यही कारण है कि लोग आज उन्हें याद करते हैं। शहरों में गरीबों के लिए राज्य सरकार ने योजना शुरू की है। यह योजना शहीद होने वाली इंदिरा गांधी के नाम पर रखी गई है। इंदिरा गांधी शहरी रोजगार योजना के तहत तीस तरह के काम दिए गए हैं। वहीं, चिरंजीवी योजना लोगों के साथ-साथ परिवार के लिए भी संबल बन रही है। गंभीर बीमारी से परेशान होने का फ्री में इलाज हो रहा है।  

गहलोत ने कहा कि प्रदेश सरकार ने इस कार्यकाल में 3 लाख 55 हजार युवाओं को सरकारी नौकरियां दीं हैं। अगर, सरकार फिर बनी तो और नौकरियां भी देंगे। पांचवें बजट में और नौकरियों की घोषणा भी की जाएगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किसानों की कर्जमाफी की चर्चा करते हुए कहा कि सरकार ने 14 हजार करोड़ रुपये की कर्जमाफी का भुगतान किया है। सरकार ने किसानों पर जितने भी कर्ज हैं, उन्हें माफ करने की घोषणा कर दी है। राजस्थान के बैंकों ने चाहे वह भूमि विकास बैंक हो या अन्य उनके द्वारा कर्ज माफ कर दिए गए हैं, लेकिन केन्द्र के अधीन राष्ट्रीयकृत बैंकों ने इसमें रूचि नहीं दिखाई है। यह केंद्र सरकार का मामला है। 


गहलोत ने कहा कि भाजपा कर्जामाफी के नाम पर लोगों को गुमराह कर रही है। उसे यह कहते हुए शर्म नहीं आती कि राजस्थान में कर्ज माफ ही नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसानों का नहीं, उद्योगपतियों का करोड़ों का कर्ज माफ करती है। हमारी किसी से व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है, लेकिन कोई दुश्मनी रखता है तो उन्हें समझाने का मुझे तरीका निकालना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed