फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Former MLA Kavarlal Meena's health deteriorated, admitted to hospital

Jhalawar News: पूर्व विधायक कंवरलाल मीणा की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Sat, 21 Jun 2025 08:23 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,झालावाड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,झालावाड़ Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sat, 21 Jun 2025 08:23 PM IST
सार

राजस्थान के झालावाड़ जिला कारागृह में बंद पूर्व विधायक और भाजपा नेता कवरलाल मीणा की तबीयत अचानक बिगड़ गई। स्वास्थ्य में लगातार गिरावट के चलते शुक्रवार को उन्हें झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
 

विज्ञापन
Former MLA Kavarlal Meena's health deteriorated, admitted to hospital
पूर्व विधायक कवरलाल मीणा की तबीयत हुई खराब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजेपी के अंता क्षेत्र से पूर्व विधायक कवरलाल मीणा की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद शुक्रवार को उन्हें झालावाड़ जिला कारागृह से एसआरजी अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों की टीम ने प्राथमिक जांच के बाद उन्हें तत्काल भर्ती कर लिया।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, कवरलाल मीणा पिछले कुछ समय से जेल में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। उनकी हालत में लगातार गिरावट देखे जाने के बाद जेल प्रशासन ने उन्हें मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा। अस्पताल पहुंचने पर उनकी मेडिसिन, डेंटल, सोनोग्राफी, एक्स-रे और ब्लड टेस्ट सहित कई जांचें की गईं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: चोरों ने फिर चटकाए दो घरों के ताले, नौ लाख से अधिक की चोरी, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राथमिक रिपोर्ट के आधार पर डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती करने का निर्णय लिया है। अस्पताल प्रशासन और जेल विभाग इस मामले को लेकर आपसी संपर्क में हैं, जबकि डॉक्टरों की एक टीम उनकी स्थिति पर निगरानी बनाए हुए है। गौरतलब है कि कवरलाल मीणा कभी अंता क्षेत्र से भाजपा के विधायक रह चुके हैं और वर्तमान में एक पुराने मामले में जेल में बंद हैं। मेडिकल टीम के अनुसार, आगामी कुछ दिन उनके स्वास्थ्य के लिहाज से महत्वपूर्ण हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed