{"_id":"6ad5f90b9fc726b540033c35","slug":"bharatpur-atal-singh-bhadana-murder-case-eight-accused-reward-announced-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक भड़ाना हत्याकांड: भरतपुर में फरार आठ आरोपियों पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व विधायक भड़ाना हत्याकांड: भरतपुर में फरार आठ आरोपियों पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित
Mon, 19 Oct 2026 04:34 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,भरतपुर
Published by: तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी
Updated Mon, 19 Oct 2026 04:34 PM IST
सार
भरतपुर में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड में फरार आठ आरोपियों पर पुलिस ने पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। मामले में अब तक नौ आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन
पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड मामले पर इनाम घोषित।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भरतपुर पुलिस ने पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड मामले में फरार आठ आरोपियों पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इस आपराधिक मामले में पुलिस अब तक नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि अन्य आरोपी लगातार फरार चल रहे हैं। पुलिस की विभिन्न टीमें फरार आरोपियों की तलाश में लगातार कई स्थानों पर दबिश दे रही हैं।
आठ आरोपियों पर इनाम और पुलिस की अपील
पुलिस ने हत्याकांड में शामिल आरोपी राजवीर उर्फ मग्गू, जगत सिंह, हेमसिंह, गौरव कुमार, दानवीर, पप्पी, डिग्गो और राजू पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस इन सभी इनामी आरोपियों को भौंडा गांव का निवासी बता रही है।
पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि इन आरोपियों के संबंध में जानकारी रखने वाले लोग तुरंत सूचना दें। पुलिस प्रशासन ने सूचना देने वाले लोगों के नाम पूरी तरह से गोपनीय रखने की बात कही है। पुलिस ने इस मामले में 64 नामजद आरोपियों सहित 70-80 अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस की टीमें फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- कोटा पुलिस का खुलासा: कहां भागना चाहते थे टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले आरोपी? जनरल डिब्बे से कैसे पकड़े गए
लाठी-डंडों से हमला और अधिकारियों पर कार्रवाई
प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 अक्तूबर की रात करीब नौ बजे भौंडा गांव के कुछ लोगों ने पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना पर हमला कर दिया था। आरोप है कि ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से मारपीट कर उनकी हत्या कर दी। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस प्रशासन ने वैर थाना प्रभारी धीरेंद्र और कांस्टेबल पवन कुमार को निलंबित कर दिया था। वहीं, उच्च अधिकारियों ने एडिशनल एसपी और सीओ को एपीओ कर दिया था। पुलिस की टीमें फरार आरोपियों की तलाश में लगातार जुटी हुई हैं।