फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu News ›   Former minister Rajendra Singh Gudha met Chief Minister Bhajanlal Sharma Jaipur News

Rajasthan: उदयपुरवाटी क्षेत्र में पानी की समस्या को लेकर सीएम शर्मा से मिले राजेंद्र गुढ़ा, की यह मांग

Sun, 03 Mar 2024 08:44 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 03 Mar 2024 08:44 PM IST
सार

राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने सीएम शर्मा को बताया कि उदयपुरवाटी क्षेत्र में लंबे समय तक जल दोहनकर कॉपर प्रोजेक्ट के लिए भेजा गया, जिससे यहां जमीन में जलस्तर बहुत नीचे चला गया है। यहां के लोगों को पीने के लिए भी पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। 

विज्ञापन
Former minister Rajendra Singh Gudha met Chief Minister Bhajanlal Sharma Jaipur News
मुख्यमंत्री शर्मा से मिले राजेंद्र गुढ़ा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उदयपुरवाटी विधानसभा क्षेत्र में पेयजल समस्या को लेकर पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से की मुलाकात। गुढ़ा सीएम शर्मा से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। इस दौरान गुढ़ा ने विस क्षेत्र की भौगोलिक और जलवायु स्थिति के बारे में जानकारी दी। 

विज्ञापन


गुढ़ा ने सीएम शर्मा को बताया कि उदयपुरवाटी क्षेत्र में लंबे समय तक जल दोहनकर कॉपर प्रोजेक्ट के लिए भेजा गया, जिससे यहां जमीन में जलस्तर बहुत नीचे चला गया है। उदयपुरवाटी क्षेत्र का ज्यादातर पहाड़ी इलाका होने से भी जल स्तर काफी नीचे है। इससे यहां के लोगों को पीने के लिए भी पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। 
विज्ञापन


गुढ़ा ने बताया कि पिछली सरकार ने 2018-19 के बजट में कुंभाराम लिप्त कैनाल का पानी उदयपुरवाटी और सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र में पहुंचने के लिए घोषणा की थी। फंडिंग के लिए जापान की योजना जाएका के तहत पूरी प्लानिंग तैयार हो गई थी, बजट घोषणा के अनुसार डीपीआर तैयार हो गई और टेंडर प्रक्रिया भी लगभग पूरी कर दी गई। लेकिन, इसे लेकर अब तक काम नहीं हो सका है। गुढ़ा ने सीएम से पानी की समस्या दूर कर योजना शुरू कराने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed