फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Former Lok Sabha MP and Mewar Royal reveal he was offered hefty sum to OK movie Padmaavat

मेवाड़ के राजा का खुलासा, पद्मावत को हरी झंडी देने के लिए मिला था पैसों का लालच

Fri, 30 Nov 2018 11:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Updated Fri, 30 Nov 2018 11:43 AM IST
विज्ञापन
Former Lok Sabha MP and Mewar Royal reveal he was offered hefty sum to OK movie Padmaavat
पद्मावत फिल्म का एक दृश्य

लोकसभा के पूर्व सांसद और मेवाड़ के राजशाही परिवार से ताल्लुक रखने वाले महाराणा महेंद्र सिंह ने खुलासा किया है कि किसी ने उन्हें और उनके बेटे को काफी अच्छी खासी रकम का ऑफर दिया था ताकि वह बॉलीवुड की विवादित फिल्म पद्मावत को रिलीज करने के लिए अपनी हामी भर दें। यह फिल्म साल की शुरुआत में रिलीज हुई थी। इसकी रिलीज से पहले काफी विवाद हुआ था।

विज्ञापन


पद्मावत रानी पद्मावती की जिंदगी पर आधारित फिल्म थी। जो 13वीं शताब्दी के राजपूत राजा रावल रतन सिंह की दूसरी पत्नी थीं। विभिन्न राज्यों के कई समुदायों ने फिल्म की रिलीज का विरोध किया था। जहां फिल्म में कुछ बदलाव करके इसे रिलीज किया गया वहीं निर्देशक संजय लीला भंसाली ने कहा था कि यह फिल्म फिक्शन का कार्य है। पद्मावत राजस्थान में प्रतिबंधित रही। 77 साल के सिंह रावल रतन सिंह के वरिष्ठतम जीवित वंशज हैं।
विज्ञापन


मेवाड़ राजशाही परिवार के अलावा राजपूत समुदाय के सदस्यों ने भी फिल्म का विरोध किया था। सिंह ने कहा, 'उस दृश्य को मैं कभी नहीं भूल सकता जब कोई मेरे पास एक ऑफर लेकर आया कि यदि मैं फिल्म का विरोध करना बंद कर दूं तो वह मुझे बहुत सारा पैसा देंगे। मेरा मन किया कि उस शख्स को थप्पड़ मारूं और उसे बाहर निकाल दूं लेकिन मैं एक हिंसक शख्स नहीं हूं।' हालांकि चित्तौड़गढ़ से पूर्व सांसद ने उस शख्स की पहचान उजागर नहीं की जिसने उन्हें पैसों का ऑफर दिया था। उन्होंने कहा कि फिल्म के निर्माता और सेंसर बोर्ड ने फिल्म को मंजूरी देने के लिए उनसे संपर्क किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व सांसद ने कहा, 'फिल्म निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज से पहले खुद मुझसे संपर्क किया था। सेंसर बोर्ड के लोग मेरे पास आए। मैंने कहा बहुत देर हो चुकी है। मैंने फाइनली उनसे कहा कि यदि हम कोई सुझाव देते हैं तो उसे कितना स्वीकार किया जाएगा?' उन्होंने कहा कि फिल्म को लेकर केवल राजपूतों ने नहीं बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों ने आपत्ति जताई थी। उन्होंने कहा, 'मैंने फिल्म नहीं देखी है और मैं इसे देखने वाला भी नहीं हूं। रिपोर्ट्स के जरिए मुझे पता चला है कि अभी भी फिल्म में कुछ आपत्तिजनक सीन हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed