फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Former Kota SP Satyaveer Singh suspended

पुलिस की नौकरी में कमाए करोड़ों

Sat, 31 May 2014 08:18 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 31 May 2014 08:18 PM IST
विज्ञापन
Former Kota SP Satyaveer Singh suspended

कोटा के पूर्व एसपी सत्यवीर सिंह को राज्यपाल की अनुमति के बाद निलंबित कर दिया गया है। उनको भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन


अंग्रेजी अखबार TOI के मुताबिक कार्मिक विभाग ने ऑल इंडिया सर्विस रूल्स के तहत उनके निलंबन का आदेश जारी किया है। सत्यवीर सिंह को 27 मई से ही निलंबित माना जाएगा।
विज्ञापन


एसीबी के अधिकारियों ने बताया कि सिंह के यहां से जो कागजात मिले हैं उनसे पता चलता है कि जयपुर के वैशाली नगर, फागी और शाहपुरा में, अलवर के नीमराना में और टोंक के सीकर में सत्यवीर सिंह के पार काफी जमीनें और प्रॉपर्टी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीबी के डीजी मनोज भट्ट के मुताबिक अब एजेंसी ये जानने की कोशिश कर रही है कि सत्यवीर सिंह ने कुल कितनी संपत्ति जमा की थी।

एसीबी अधिकारियों ने बताया कि एसपी और उनके पिता के नाम वैशाली के गंगासागर कॉलोनी में दो 571 स्कॉयर यॉर्ड्स के प्लॉट हैं। जयपुर ग्रामीण के शाहपुरा इलाके में 40 बीघे जमीन भी उसके पास है। फागी इलाके में भी 20 बीघा जमीन उसके परिवार के सदस्यों के नाम है।

सीबीसीआईडी में एडिशनल एसपी रहते हुए भी अजमेर में सत्यवीर ने 213 स्क्वायर यार्ड्स का प्लॉट खरीदा। टोंक में अपनी पत्नी के नाम से 10 बीघा जमीन खरीदी। पता चला है कि सिंह के पास और भी जायदाद हो सकती है, एंटी करप्शन ब्यूरो मामले की जांच कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed