Rajasthan: भैंस खा रही बाघिन को सोशल मीडिया पर लाइव करने पर फंसे कांग्रेस पार्षद, नोटिस जारी
रणथंभौर बाघ अभयारण्य में शिकार कर रही बाघिन को परेशान करने पर वन विभाग ने कांग्रेस पार्षद को कार्यवाहक रेंजर के समक्ष पेश होकर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रणथंभौर अभयारण्य की बााघिन टी-107 को परेशान करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कांग्रेस पार्षद ने वन विभाग के क्षेत्र में रात को भैंस को खा रही बाघिन का वीडियो बनाने के लिए वाहनों की लाइट जलाकर उसे परेशान किया। इतना ही पार्षद ने इसे सोशल मीडिया पर लाइव भी किया। जिसके कांग्रेस पार्षद फुरकान अली को वन विभाग ने नोटिस जारी किया है।
इस संबंध में पार्षद को तीन दिनों में आरओपीटी के कार्यवाहक रेंजर के समक्ष पेश होकर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए हैं। पेश नहीं होने पर एक तरफा कार्रवाई की जाएगी।
ये लिखा है नाटिस
आरओपीटी रेंज के कार्यवाहक क्षेत्रीय वनाधिकारी देवेन्द्र सिंह की ओर से जारी किए गए नोटिस में कहा गया है कि रविवार रात को अमरेश्वर गेट के सामने वन क्षेत्र में बाघिन टी-107 का शिकार के साथ मूवमेंट था। वहां बाघिन ने भैंस का शिकार किया था। कुछ लोग वाहन की लाइट जलाकर बाघिन को डिस्टर्ब कर रहे थे।
नोटिस में ये भी आरोप लगाया कि पार्षद ने भी सोशल मीडिया पर लाइव चलाकर अन्य लोगों को भी बाघिन को डिस्टर्ब करने के लिए प्रेरित किया। ये कृत्य वन्यजीव सुरक्षा अधिनियम की 1972 धारा 9 और अन्य प्रावधानों के अनुसार वन्यजीव अपराध की श्रेणी में आता है।