फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   food_ill_marriage

शादी में रबड़ी खाने से 350 बीमार

Tue, 08 Jul 2014 06:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजस्थान
ब्यूरो/अमर उजाला, राजस्थान Updated Tue, 08 Jul 2014 06:10 PM IST
विज्ञापन
food_ill_marriage

राजस्थान के सलूम्बर में बीती रात एक शादी में रबड़ी खाने से 350 मेहमानों की तबीयत बिगड़ गई।

विज्ञापन


उल्टी-दस्त की शिकायत पर सभी को स्थानीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जांच के लिए भोजन के नमूने लिए गए हैं।

फिलहाल माना जा रहा है कि भोजन में शामिल रबड़ी खराब थी। तबीयत बिगडऩे का सिलसिला शुरू होने के बाद रात नौ बजे तक 60 लोग अस्पताल पहुंचे। देर रात ऐसे लोगों की संख्या बढ़कर 350 तक पहुंच गई

सूत्रों के अनुसार सलूम्बर में जमनालाल निहालचंद जैन की बेटी के विवाह का प्रीतिभोजन आयोजन देर शाम जैन नागदा समाज के नोहरे में रखा गया था। मेहमानों में ज्यादातर लोग उदयपुर व डूंगरपुर के हैं। भोजन के बाद करीब 350 मेहमानों को उल्टी-दस्त की शिकायत होने लगी, जिन्हें तत्काल चिकित्सालय पहुंचाया गया। इस बीच अस्पताल के बाहर लोगों का जमावड़ा लग गया।
विज्ञापन


अस्पताल की फूल गई सांसे

रोगियों की लगातार बढ़ती संख्या देख स्थानीय अस्पताल की सांसें फूल गईं और अन्य स्थानों से चिकित्सकों का दल बुलाया गया।

उदयपुर से सीएमएचओ भी सलूम्बर के लिए रवाना हुए। अपने परिजनों को सही समय पर इलाज नहीं मिलता देख चिकित्सालय में लोगों ने हंगामा कर दिया। नगरवासियों का आरोप था कि खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी और सामान्य चिकित्सालय प्रभारी दोनों ही मुख्यालय पर मौजूद नहीं थे। इस कारण इलाज में कमी और लापरवाही दोनों सामने आई। मौके पर उपस्थित उपखण्ड अधिकारी के समक्ष लोगों ने जमकर आक्रोश जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सलूम्बर अस्पताल में सिर्फ 100 बिस्तर की सुविधा है। इस घटना के बाद 200 से अधिक रोगियों के चिकित्सालय पहुंचने से स्थित नियंत्रण से बाहर होने लगी। हालात बिगडऩे की सूचना पाकर उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। बाद में रोगियों को स्थान उपलब्ध करवाने की व्यवस्था की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed