फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Fog starts in North India - When will it get cold in Rajasthan, know how many days are left

उत्तर भारत में कौहरा शुरू- राजस्थान में कब पड़ेगी ठंड, जानिए कितने दिन बाकी

Sun, 10 Nov 2024 10:16 AM IST
सौरभ भट्ट अमर उजाला, जयपुर
अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Sun, 10 Nov 2024 10:16 AM IST
सार

उत्तर भारत में मौसम के बदलाव का असर दिखने लगा है। उत्तर प्रदेश में छिछले और मध्यम कौहरे का प्रभाव नजर आने लगा है। लेकिन राजस्थान में अब तक औसत तापमान सामान्य से 2 से 5 डिग्री उपर बना हुआ है। जानिए सर्दी की एंट्री में अब कितने दिन बाकी हैं।
 

विज्ञापन
Fog starts in North India - When will it get cold in Rajasthan, know how many days are left
राजस्थान का मौसम अगले एक सप्ताह में बदलेगा - फोटो : rajasthan weather

विस्तार

 उत्तर भारत में ठंड का प्रभाव नजर आने लगा है। दिल्ली और उत्तर प्रदेश में कौहरा नजर आना शुरू हो गया है। हालांकि औसत तापमान अब भी सामान्य से अधिक बना हुआ है। राजस्थान की बात करें तो यहां भी औसत तापमान अभी सामान्ये 2 से 5 डिग्री उपर चल रहा है।
विज्ञापन

नवंबर में राजस्थान में औसत न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के आसपास व अधिकतम 25 से 30 डिग्री के बीच बना रहता है। लेकिन बीते 24 घंटों में प्रदेश में  राजस्थान में बीते 24 घंटों में बाड़मेर में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सर्वाधिक न्यूनतम तापमान सिरोही में 14 डिग्री दर्ज किया गया। हिल स्टेशन माउंट आबू पर न्यूनतम तापमा 12 डिग्री से नीचे जा चुका है।
विज्ञापन

 
अगले 10 दिन कोई बदलाव नहीं
मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा का कहना है कि  राजस्थान में अगले 10 दिनों तक मौसम चक्र में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। औसत तापमान फिलहाल 2 से 5 डिग्री ऊपर बना हुआ है। अगले एक सप्ताह से 10 दिन तक और बनी रह सकती है। इस दौरान औसत तापमान में कोई बड़ा फर्क नहीं आएगा। इसका मुख्य कारण है कि इस वक्त कोई नया वेदर सिस्टम नहीं बन रहा है जिसके चलते तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हो रहा है। इसके अलावा उत्तर भारत में भी अभी पहाड़ों पर बर्फ गिरनी शुरू नहीं हुई। पहाड़ों पर बर्फबारी होने के करीब 7 सप्ताह में राजस्थान में भी सर्दी का असर देखने को मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
जानिए राज्य में 24 घंटो का हाल
पिछले 24 घंटों में राज्य में मौसम शुष्क रहा। अधिकतम तापमान बाड़मेर में 37 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सिरोही में 14.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूर्वी राजस्थान के अजमेर में 34.8 डिग्री, भीलवाड़ा में 33.8 डिग्री, पिलानी में 35.7 डिग्री, सीकर में 33. डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं राजधानी जयपुर की बात करें तो यहां दिन गर्म लेकिन रात के समय गुलाबी ठंड महसूस की जा हरी है। बीते 24 घंटों में यहां अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 19.9 डिग्री पर दर्ज किया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed