{"_id":"6444b64f71fd693fef02eb94","slug":"five-year-old-innocent-died-due-to-drowning-in-bawdi-2023-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dungarpur: खेलते-खेलते बावड़ी में गिरा पांच साल का मासूम, डूबने से मौत, पुलिस ने गोताखोरों की मदद से निकाला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dungarpur: खेलते-खेलते बावड़ी में गिरा पांच साल का मासूम, डूबने से मौत, पुलिस ने गोताखोरों की मदद से निकाला शव
Sun, 23 Apr 2023 10:09 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डूंगरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डूंगरपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 23 Apr 2023 10:09 AM IST
सार
डूंगरपुर के रणसागर तालाब पेटे में बिना मुंडेर वाली बावड़ी में डूबने से पांच साल के मासूम की मौत हो गई। पुलिस गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकालकर मॉर्चरी में रखवाया है।
विज्ञापन
डूबने से मासूम की मौत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सदर थाना क्षेत्र में शनिवार को रणसागर तालाब पेटे में बिना मुंडेर वाली बावड़ी में डूबने से पांच साल के मासूम की मौत हो गई। गोताखोर की मदद से पुलिस ने शव को बावड़ी से बाहर निकाला। बच्चा अपने परिवार के साथ बावड़ी के पास ही झोपड़ी में रहता था। शव को मोर्चरी में रखवाया है।
विज्ञापन
सदर थाना चौकी इंचार्ज पोपटलाल लबाना ने बताया कि रूपा किर निवासी मावली उदयपुर अपने परिवार के साथ खेड़ा कच्छवासा पुराने मंदिर और उसके सामने बावड़ी के पास ही रहता है। वे सब्जी बेचने का काम करते हैं। शनिवार शाम के समय रूपा का बेटा कानू (5) खेलते-खेलते बावड़ी पर गया, जहां ये हादसा हो गया। जब परिजन उसे ढूढने निकले तो कानू का शव बावड़ी में मिला।
विज्ञापन
हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर उपरगांव चौकी से हेड कांस्टेबल पोपटलाल मौके पर पहुंचे और गोताखोर की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को डूंगरपुर अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया है। आज परिजनों की ओर से रिपोर्ट दर्ज करवाने के बाद शव के पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन