{"_id":"63e3b1073d23e64522081b9c","slug":"five-miscreants-caught-before-robbing-atm-in-alwar-illegal-pistol-and-14-cartridges-seized-2023-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar News: एटीएम लूटने से पहले पकड़े गए पांच बदमाश, अवैध पिस्टल और 14 कारतूस सहित ये हथियार जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: एटीएम लूटने से पहले पकड़े गए पांच बदमाश, अवैध पिस्टल और 14 कारतूस सहित ये हथियार जब्त
Wed, 08 Feb 2023 07:56 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 08 Feb 2023 07:56 PM IST
सार
अलवर की सदर थाना पुलिस ने एटीएम लूट की प्लानिंग बनाते कच्चे रास्ते पर कार में बैठे 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जिनसे 1 अवैध पिस्टल, 14 कारतूस, जैमर, लैपटॉप और एटीएम काटने के औजार बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलवर की सदर थाना पुलिस ने अलवर-चिकानी रोड पर गाजूका पुलिया के नीचे कच्चे रास्ते पर कार में बैठकर SBI के ATM को लूटने की योजना बना रहे 5 बदमाशों को गिरफ्तार कर 1 अवैध पिस्टल, 14 कारतूस, जैमर, लैपटॉप और ATM काटने के औजार बरामद किए हैं।
विज्ञापन
एसपी तेजस्विनी गौतम ने बताया कि अभियुक्त इन्द्रपाल जाट (35 वर्ष) निवासी निम्माना थाना झज्जर, हकमूदीन मेव (34 वर्ष) निवासी बादली थाना पुन्हाना जिला नूंह मेवात, सोयब मेव (29 वर्ष) निवासी डाठड थाना पहाडी जिला भरतपुर, विजय सिंह (35) निवासी बुढली थाना सीकरी जिला भरतपुर और तारिफ मेव (23 वर्ष) निवासी झंझार थाना सीकरी जिला भरतपुर को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
अवैध पिस्टल,14 कारतूस, गैंती, दराती, आरी, रस्सी और लोहे का सब्बल बरामद
एसपी तेजस्विनी ने बताया कि इन बदमाशों के बारे में मुखबिर से सूचना मिली थी कि गाजूका पुलिया के नीचे कच्चे रास्ते पर कुछ संदिग्ध व्यक्ति फोर्ड एंडेवर कार में बैठकर किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन
सूचना पर थानाधिकारी सदर दिनेश चंद के नेतृत्व में 8 सदस्यों की एक विशेष टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने घेरकर कार में बैठे बदमाशों की तलाशी ली। इस दौरान उनसे 1 अवैध पिस्टल और 14 कारतूस बरामद किए गए। कार की डिक्की में रखे बैग से एक लैपटॉप और एक जैमर ,जबकि कार की डिक्की से एक गैंती, एक दराती, एक आरी, एक रस्सी और एक लोहे का सब्बल बरामद किया गया।
कटोरी वाला तिबारा के SBI एटीएम से कैश लूटने की योजना थी
पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी इंद्रपाल ने कार अपने दोस्त से मांग कर लाना और कटोरी वाला तिबारा के एसबीआई एटीएम से कैश लूटने की योजना बनाने के लिए इकट्ठा होना बताया। बरामद असलाह और उपकरण जप्त कर पांचों बदमाशों को गिरफ्तार किया गया।