फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Five foreign women along with nine man arrested for involving in prostitution

देह व्यापार में शामिल पांच विदेशी महिलाओं सहित नौ लोग गिरफ्तार

Sun, 25 Aug 2019 10:30 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Trainee Trainee Updated Sun, 25 Aug 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
Five foreign women along with nine man arrested for involving in prostitution
देह व्यापार(डेमो)

पुलिस ने चित्तौड़गढ़ जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में शनिवार को एक होटल में चल रहे देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ कर पांच विदेशी महिलाओं सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। थाना अधिकारी सुमेर सिंह ने रविवार को बताया कि मुखबिर की सूचना पर कुंभा होटल में चल रहे एक स्पा सेंटर पर शनिवार की रात को एक छद्म ग्राहक के जरिए दबिश दी गई। उन्होंने बताया कि स्पा सेंटर से अनैतिक देह व्यापार में लिप्त पांच विदेशी महिलाओं सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गिरफ्तार महिलाएं 20 से 40 वर्ष तक के आयु वर्ग की हैं और थाईलैंड निवासी हैं। ये विदेशी महिलाएं पिछले 10-15 दिनों से भारत में हैं। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में होटल संचालक अमित सैनी और सौरभ शर्मा, दो ग्राहक महेश जैन और गोपाल शर्मा के अलावा पांच विदेशी महिलाएं शामिल हैं।
विज्ञापन


थाना अधिकारी ने बताया कि होटल संचालक के कब्जे से एक लाख नब्बे हजार रूपये भी बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि सभी आरोपियों को अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की धारा 120 बी के तहत गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed