{"_id":"62e65b768a508048bf3ae779","slug":"five-children-died-drowning-in-water-container-sriganganagar-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: खेत पर बनी पानी की डिग्गी में डूबने से पांच बच्चों की मौत, दो सगे और तीन रिश्ते में भाई-बहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: खेत पर बनी पानी की डिग्गी में डूबने से पांच बच्चों की मौत, दो सगे और तीन रिश्ते में भाई-बहन
Sun, 31 Jul 2022 04:07 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 31 Jul 2022 04:07 PM IST
सार
आठ बच्चे खेत पर बनी पानी की डिग्गी में नहाने के लिए गए थे। एक बच्चे को डूबने से बचाने में पांच पानी में डूब गए। जब तक ग्रामीणों ने उन्हें पानी से निकाला तब तक सभी की मौत हो चुकी थी। एक साथ पांच बच्चों की मौत से गांव में मातम पसर गया है।
विज्ञापन
पांच बच्चों की मौत।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीगंगानगर जिले की अनूपगढ़ तहसील क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। रविवार को रामसिंहपुरा थाना इलाके के गांव उदासर में खेत में बनी पानी की डिग्गी में डूबने से पांच बच्चों की मौत हो गई। मृतकों में दो सगे भाई भी शामिल हैं। सूचना पर पहुंचे पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उदासर गांव में खेत में बनी पानी की डिग्गी में आठ बच्चे नहाने के लिए गए थे। इस दौरान एक बच्चा गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे बचाने के लिए अन्य अन्य बच्चे भी पानी में उतर गए। पांचों बच्चे डूबने लगे तो बाहर खड़े बच्चों ने चिल्लाना शुरू कर दिया। पास के खेत में काम कर रहा एक युवक मौके पर पहुंचा और अन्य लोगों को आवाज देकर बुलाया। जब तक पांचों बच्चों को पानी से बाहर निकाला गया उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतकों में दो सगे भाई, अन्य तीन चेचेर और ममेरे भाई-बहन हैं। जिनमें दो लड़के और तीन लड़कियां शामिल हैं। पानी से निकालकर परिजन और ग्रामीणों उन्हें लेकर रामसिंहपुर पीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एक साथ पांच बच्चों की मौत से गांव में कोहराम मच गया। मासूम बच्चों की मौत से हर कोई दुखी है।
विज्ञापन