फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   First husband kidnapped wife after 18 hours police arrested accused Jhalawar

Rajasthan: दोबारा झगड़ा राशि देने से मना किया तो पहले पति ने दंपति को किया अगवा, ढाई महीने पहले की थी शादी

Thu, 14 Jul 2022 09:57 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़ Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 14 Jul 2022 09:57 PM IST
सार

आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने 18 घंटे तक कोटडा और भगवानपुरा के जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया। इस कार्रवाई के लिए 100 पुलिसकर्मियों की 10 टीमे बनाई गईं थी।

विज्ञापन
First husband kidnapped wife after 18 hours police arrested accused Jhalawar
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के झालावाड़ में नवविवाहित जोड़े से मारपीट कर अगवा करने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने लगातार 18 घंटे तक कोटडा और भगवानपुरा के जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया। 3 घंटे में पुलिस टीम ने अगवा युवक और 18 घंटे में पत्नी को दस्तयाब कर लिया। इस कार्रवाई के लिए 100 पुलिसकर्मियों की 10 टीमे बनाई गईं थी। पुलिस ने बताया कि युवती के पहले पति ने अपने परिजनों और दोस्तों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था। 

विज्ञापन


झालावाड़ एसपी ऋचा तोमर ने बताया कि थाना डग निवासी फूलाबाई ने बुधवार रात एक रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें उन्होंने बताया कि रात 8:00 बजे वह अपने दोनों बेटों राजू और अरविंद, अरविंद की पत्नी सपना और दोस्त नरेंद्र सिंह के साथ खाना खा रही थी। इस दौरान हाथों में लाठी, तलवार औरे बंदूक लिए 7-8 अज्ञात लोग घर में घुस गए और मारपीट करने लगे। इसके बाद अरविंद और सपना को अगवा कर कार से ले गए।  
विज्ञापन


मामले की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 100 पुलिसकर्मियों की 10 टीमें बनाई गईं। टीम बदमाशों की गाड़ी का पीछा करना शुरू किया। पुलिस को पीछे देख आरोपी गाड़ी को छोड़कर कोटडा के जंगल में छिप गए। पुलिस टीमों ने रात को कोटला के जंगल में सर्च ऑपरेशन शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


3 घंटे के अंदर अपहृत अरविंद को घायल अवस्था में दस्तयाब कर तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया। वहीं सपना की तलाश में पुलिस टीमों ने रात भर ऑपरेशन जारी रखा, लेकिन वह नहीं मिली। गुरुवार दोपहर 12:00 बजे कोटडा-भगवानपुरा के जंगलों से सपना को भी दस्तयाब कर लिया गया, साथ ही उसके पहले पति धनराज को हिरासत में लिया गया। मारपीट से घायल अरविंद और सपना को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

इसलिए किया था अगवा? 
सपना ने पुलिस को बताया कि धनराज से उसकी शादी परिजनों की रजामंदी से हुई थी। शादी के बाद वह उसके साथ मारपीट करने लगा। आखिर में तंग आकर उसने उसे छोड़ दिया और करीब ढाई महीने पहले अरविंद से कोर्ट मैरिज कर ली। इसके बाद से धनराज औरे उसके परिजन उनसे झगड़ा राशि की मांग करने लगे। रकम देने के बाद भी उनका लालच खत्म नहीं हुआ, वह बार-बार पैसों की मांग करने लगे। दोबारा पैसे नहीं देने पर उसने उसे अगवा कर लिया।  


इन्हें किया गया गिरफ्तार
मामले में पुलिस ने सपना के पहले पति धनराज मेहर पुत्र भैरू लाल (22) निवासी भगवानपुरा, श्यामलाल मेहर पुत्र रोडुलाल (30), रोडुलाल मेहर पुत्र प्रकाश लाल (35) निवासी कोटडा, रमेश मेहर पुत्र माधु लाल (50) निवासी गुराडिया जोगा थाना मिश्रोली और एलकार सिह पुत्र दुल्हे सिह निवासी बांसखेडी को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed