फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Firing in Jhalawar over old enmity one killed and one injured

Rajasthan: दो गुटों में विवाद के बाद फायरिंग, एक की मौत और तीन घायल, दुकानों-वाहनों में लगाई आग

Sun, 08 May 2022 07:34 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़ Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 08 May 2022 07:34 PM IST
सार

झालावाड़ के आमली खेड़ा गांव में हुई फायरिंग में एक युवक की मौत के बाद गुस्साई भीड़ ने दुकानों और वाहनों में आग लगा दी। सूचना पर पुलिस बल के साथ पहुंचे आला अधिकारियों ने हालात काबू में किए।

विज्ञापन
Firing in Jhalawar over old enmity one killed and one injured
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

झालावाड़ की भवानीमंडी पंचायत समिति की ग्राम पंचायत मिश्रोली के एक गांव में दो दुकानदारों के बीच झगड़ा हो गया। यह विवाद पूजा सामग्री बेचने की बात पर शुरू हुआ था। कुछ देर बाद इसने बड़ा रूप ले लिया और एक गुट ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें एक व्यकि की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि तीन से चार लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार भवानीमंडी उपखंड के मिश्रोली पंचयात के आमलिया खेड़ा गांव में चमत्कारी सगस महाराज का धार्मिक स्थल है। जहां रविवार को हजारों श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर गोठ की पार्टी करते हैं। गोपाल सिंह और देवी सिंह का पूजा सामग्री बेचने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान दोनों परिवारों के लोगों ने एक-दूसरे पर लाठी और तलवारों से हमला कर दिया। 
विज्ञापन


इस दौरान देवी सिंह के परिवार पक्ष के लोगों ने फायरिंग कर दी। गोली सौदान सिंह की गर्दन में जा लगी। उसे गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सौदान सिंह (45) निवासी पनिया खेड़ी का खेड़ा गोठ में आया था। वह गोपाल सिंह का भांजा है।   
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं झगड़े में घायल हुए लखन सिंह (23 ) को गंभीर हालत में झालावाड रेफर किया गया। कुछ अन्य घायलों को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर मिश्रोली पुलिस मौके पर और दोनों परिवारों को शांत कराने का प्रयास किया। लेकिन, दोनों ही पक्ष नहीं माने और उन्होंने वहां मौजूद दुकानों और वाहनों में आग लगा दी। मामला बढ़ते देख प्रशासन के आला अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात काबू में किए। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास भी किए जा रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed