{"_id":"6277c7291237314ccd342a9a","slug":"firing-in-jhalawar-over-old-enmity-one-killed-and-one-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: दो गुटों में विवाद के बाद फायरिंग, एक की मौत और तीन घायल, दुकानों-वाहनों में लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: दो गुटों में विवाद के बाद फायरिंग, एक की मौत और तीन घायल, दुकानों-वाहनों में लगाई आग
Sun, 08 May 2022 07:34 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 08 May 2022 07:34 PM IST
सार
झालावाड़ के आमली खेड़ा गांव में हुई फायरिंग में एक युवक की मौत के बाद गुस्साई भीड़ ने दुकानों और वाहनों में आग लगा दी। सूचना पर पुलिस बल के साथ पहुंचे आला अधिकारियों ने हालात काबू में किए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झालावाड़ की भवानीमंडी पंचायत समिति की ग्राम पंचायत मिश्रोली के एक गांव में दो दुकानदारों के बीच झगड़ा हो गया। यह विवाद पूजा सामग्री बेचने की बात पर शुरू हुआ था। कुछ देर बाद इसने बड़ा रूप ले लिया और एक गुट ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें एक व्यकि की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि तीन से चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार भवानीमंडी उपखंड के मिश्रोली पंचयात के आमलिया खेड़ा गांव में चमत्कारी सगस महाराज का धार्मिक स्थल है। जहां रविवार को हजारों श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर गोठ की पार्टी करते हैं। गोपाल सिंह और देवी सिंह का पूजा सामग्री बेचने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान दोनों परिवारों के लोगों ने एक-दूसरे पर लाठी और तलवारों से हमला कर दिया।
विज्ञापन
इस दौरान देवी सिंह के परिवार पक्ष के लोगों ने फायरिंग कर दी। गोली सौदान सिंह की गर्दन में जा लगी। उसे गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सौदान सिंह (45) निवासी पनिया खेड़ी का खेड़ा गोठ में आया था। वह गोपाल सिंह का भांजा है।
विज्ञापन
वहीं झगड़े में घायल हुए लखन सिंह (23 ) को गंभीर हालत में झालावाड रेफर किया गया। कुछ अन्य घायलों को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर मिश्रोली पुलिस मौके पर और दोनों परिवारों को शांत कराने का प्रयास किया। लेकिन, दोनों ही पक्ष नहीं माने और उन्होंने वहां मौजूद दुकानों और वाहनों में आग लगा दी। मामला बढ़ते देख प्रशासन के आला अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात काबू में किए। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास भी किए जा रहे हैं।