फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   fire in factory located on vishwakarma road

Jaipur: विश्वकर्मा रोड स्थित फैक्ट्री में लगी भीषण आग, छत से कूदकर जान बचाने के प्रयास में चार युवक घायल

Tue, 24 Jan 2023 12:48 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 24 Jan 2023 12:48 PM IST
सार

विश्वकर्मा रोड नंबर 14 पर मंगलवार सुबह प्लास्टिक पाइप की पैकिंग फैक्ट्री में आग लग गई। आग की वजह शॉर्ट सर्किट को बताया जा रहा है। हादसे में चार लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन
fire in factory located on vishwakarma road
विश्वकर्मा रोड स्थित फैक्ट्री में आग - फोटो : social media

विस्तार

जयपुर में मंगलवार सुबह विश्वकर्मा थाना इलाका स्थित एक फैक्ट्री में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में लिया। इस दौरान अंदर फंसे मजदूरों ने जान बचाने के लिए छत से छलांग लगा दी। इनमें से चार मजदूर गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। सूचना पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फैक्ट्री में प्लास्टिक पाइप की पैकिंग का काम होता है।

विज्ञापन


बता दें कि विश्वकर्मा रोड नंबर 14 पर विद्याधर नगर जयपुर निवासी आशीष माणक बोहरा की श्री कृष्णा इंजीनियरिंग वर्क्स के नाम से फैक्ट्री है। यहां फैक्ट्री में प्लास्टिक पाइप की पैकिंग का काम होता है। बताया जा रहा है कि बीती रात यहां मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान मंगलवार तड़के पांच बजे फैक्ट्री में आग लगने का हल्ला मचा। अंदर फंसे लोग कुछ समझ पाते तब तक आग ने भयानक रूप ले लिया। लोग जान बचाने के लिए छत की ओर भागे, लेकिन बढ़ती आग के बीच कुछ मजदूर छत से ही कूद गए। इस दौरान चार मजदूरों को चोट आईं। सूचना पर थाना प्रभारी रमेश सैनी मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को कांवटिया अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन


शॉर्ट सर्किट से आग लगने का अंदेशा
फायर अधिकारी राजेन्द्र के अनुसार जैसे ही फैक्ट्री में आग की सूचना मिली तुरंत ही दो वाहनों को मौके पर भेजा गया। उन्होंने कहा कि फैक्ट्री में प्लास्टिक का काम होता है। इस कारण से आग ने और भी ज्यादा विकराल रूप ले लिया। आग बुझाने में कर्मियों को बहुत मशक्कत करनी पड़ी। दो दमकलों की सहायता से तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। अंदेशा जताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट से फैक्ट्री में आग लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हुए घायल
घायल होने वालों में बक्सर बिहार निवासी बसंत यादव, बाराबंकी उ.प्र निवासी सर्वेश रावत, सुमेरगंज बाराबंकी उ.प्र निवासी ननकाऊ और सुरोठ करौली निवासी राकेश गुर्जर घायल हो गए। मजदूरों ने पुलिस को बताया कि आग से झुलस ना जाए इसके लिए छत से कूदना पड़ा। छत से कूदने की वजह से उनके घुटने टूटे गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed