फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Fire broke out in a private lab in Bikaner equipment burned down

Bikaner: निजी लैब में लगी भीषण आग, घंटों बाद भी नहीं पहुंची फायर ब्रिगेड, संभागीय आयुक्त को करना पड़ा फोन

Mon, 11 Jul 2022 01:23 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 11 Jul 2022 01:23 PM IST
सार

बीकानेर के एक निजी लैब में आग लग गई। जिससे लैब में रखे सारे उपकरण जल गए। बताया जा रहा है कि लैब मंत्री बीडी कल्ला के रिश्तेदार का है। 

विज्ञापन
Fire broke out in a private lab in Bikaner equipment burned down
बीकानेर के लैब में लगी आग - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

बीकानेर के पवनपुरी कॉलोनी क्षेत्र में सोमवार को एक लैब में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर मौके पर फायर बिग्रेड की गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाया। 

विज्ञापन


पवनपुरी में बीकानेर नरसिंग होम के सामने बनी एक निजी लैब में आग लग गई। दमकल की तीन गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लैब के अंडर ग्राउंड में लगी थी। आग की चपेट में आने से जांच में काम आने वाले उपकरण जल गए। मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है कि लैब मंत्री बीडी कल्ला के रिश्तेदार की है।

विज्ञापन


लैब के संचालक सुशील कुमार ने बताया कि सुबह आठ बजे लैब में कार्य करने वाले लोगों ने आग लगने की सूचना दी। जिस पर तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई लेकिन अग्निशमन विभाग की दमकले आग लगने की घंटों बाद पहुंची। थक हार कर संभागीय आयुक्त को फोन किया गया, उसके बाद आग अग्निशमन विभाग की दमकल मौके पर पहुंची। देरी से पहुंचने की वजह से लैब में काफी नुकसान हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed