{"_id":"8aa2973aac38d8f18d808ccd3a00dfe8","slug":"fight-for-tickets-in-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस में टिकट को लेकर चल रही खींचतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस में टिकट को लेकर चल रही खींचतान
समीर शर्मा/अमर उजाला, जयपुर
Updated Wed, 26 Feb 2014 05:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनावों को लेकर राजस्थान में कुछ सीटों को लेकर कांग्रेस चर्चा का विषय बनी हुई है। केन्द्रीय मंत्री शीश राम ओला के निधन के बाद उनके परिवार से ही दो लोगों ने उनकी खाली सीट पर दावेदारी पेश की है, वहीं पूर्व केन्द्रीय मंत्री जिस सीट से दावेदारी पेश कर रहे हैं, वहां से पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने पुत्र को टिकट दिलवाना चाहते हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के फार्मूले के तहत झुंझुनूं लोकसभा क्षेत्र से सांसद प्रत्याशी चयन के लिए नामांकन दाखिल करने वाले उम्मीदवारों ने सभी को चौंका दिया।
विज्ञापन
इनमें पूर्व सांसद शीशराम ओला की पुत्रवधू डॉ. राजबाला ओला व पोते अमित ओला भी शामिल थे, लेकिन दोनों का अलग-अलग समय पर आना चर्चा का विषय बन गया।
अमित ने पहले, तो उनके बाद डॉ. राजबाला ओला ने आकर नामांकन दाखिल किया। हालांकि दोनों ने माना कि परिवार में कोई विवाद नहीं है। इस सीट से अब डॉ. राजबाला, पूर्व विधायक श्रवण कुमार व अमित ओला मैदान में हैं।
विज्ञापन
उधर, पूर्व केन्द्रीय मंत्री बूटा सिंह के टिकट की दावेदारी से राजस्थान की जालोर-सिरोही संसदीय सीट पर पेंच फंस गया है। इस सीट पर राजस्थान के पूर्वमुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत का नाम पहले से पैनल में है। पर्यवेक्षकों की तरफ से भी इस सीट के लिए वैभव का नाम दिया गया है।
हालांकि अंतिम फैसला केंद्रीय चुनाव समिति को करना है लेकिन उससे पहले छानबीन समिति के लिए इस सीट पर एक नाम का पैनल बनाने को लेकर परेशानी खड़ी हो गई है।
सूत्रों की मानें यदि बूटा सिंह को इस सीट से टिकट दिया गया तो वैभव को दूसरी सीट पर शिफ्ट किया जा सकता है।