फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Female thief gang stole 200 grams of gold jewelery from jewelery showroom in Bharatpur

Bharatpur: महिला चोर गिरोह का आतंक, ज्वेलरी शोरूम से 200 ग्राम गोल्ड ज्वेलरी उड़ाई, CCTV में रिकॉर्ड हुई वारदात

Mon, 24 Apr 2023 07:45 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 24 Apr 2023 07:45 AM IST
सार

भरतपुर शहर में महिला गिरोह सक्रिय है, जो शहर के दुकानदारों और ज्वेलर्स की रेकी करने के उन्हें अपना निशाना बनाता है। तीन महिलाओं के ग्रुप ने एक ज्वेलर को अपना निशाना बनाया। 12 लाख रुपये कीमत की 200 ग्राम ज्वेलरी चोरी कर महिला चोर रफूचक्कर हो गईं।

विज्ञापन
Female thief gang stole 200 grams of gold jewelery from jewelery showroom in Bharatpur
शोरूम से गहने चोरी करती महिला। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

भरतपुर शहर के मथुरा गेट थाना इलाके में तीन माहिलाओं ने दिन दहाड़े एक सोने चांदी की दुकान से दो सौ ग्राम सोने के जेवर चोरी कर लिए। चोरी का पता तब लगा, जब दुकान मालिक दुकान को बंद कर रहा था। उस समय उसने दुकान में रखे जेवर संभाले तो दुकान से दो सौ ग्राम सोने के जेवर से भरा डब्बा गायब था। उसने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले, जिसके बाद चोरी का खुलासा हुआ। फिलहाल दुकान मालिक ने मथुरा गेट थाने में शिकायत दर्ज करवा दी है।

विज्ञापन


इस तरह 12 लाख के जेवर चुराए
कन्नी गुर्जर चौराहे पर ज्वेलरी शोरूम पर रविवार दोपहर 3 बजकर 30 मिनट की यह घटना है। ज्वेलरी शोरूम मालिक ब्रज किशोर ने मामला दर्ज करवाते हुए बताया कि, उसकी दुकान कन्नी गुर्जर चौराहे पर बीके ज्वेलर्स के नाम से है। ब्रज किशोर अपने बेटे अखिल के साथ सोने चांदी का व्यापार करता है। दोपहर के समय अखिल दुकान पर अकेला था, तभी 3 महिलाएं ग्राहक बनकर दुकान पर आईं। उन्होंने अखिल को जेवर दिखाने को कहा, अखिल महिलाओं को जेवर दिखा रहा था। तभी उसमें से एक महिला दूसरी महिला की तरफ आड़ करके दुकान पर बैठ गई। तीसरी महिला ने काउंटर के नीचे रखा प्लास्टिक का डिब्बा चोरी कर लिया। प्लास्टिक के डिब्बे में 200 ग्राम सोने के कान की बाली, नाक की नथें, गले की चेन, लॉकेट-पेंडल थे। तीनों महिलाएं दुकान से बिना कुछ सामान खरीदे ही डिब्बे को अपने कपड़ों में छुपा कर ले गई, जिनकी कीमत करीब 12 लाख रुपये के आसपास है।
विज्ञापन


घटना का पता दुकान बंद करने से पहले लगा
घटना का पता तब लगा, जब दुकान मालिक ने दुकान बंद करते समय दुकान का सामान संभाला तो प्लास्टिक का डिब्बा गायब था, जिसमें 200 ग्राम सोने के जेवर थे। दुकान मालिक ने तुरंत दुकान के सीसीटीवी को खंगाला और पूरा मामला साफ हुआ। फिलहाल दुकान मालिक ने मथुरा गेट थाने में शिकायत दर्ज करवा दी है। करीब 12 लाख रुपये के सोने के जेवर चोरी होने की सूचना के बाद थाना मथुरा गेट प्रभारी रामनाथ सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने सीसीटीवी खंगाले, जिसमें तीन महिलाएं खरीदारी करने हुए आती दिख रही हैं। साथ ही उसमें एक डब्बा छुपाते हुए भी वीडियो सामने आ रहा है। पुलिस तीनों महिलाओं का पता लगाने में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed