नर तेंदुए ने मादा को मार कर टांगा पेड़ पर, लेकिन क्यों!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के खेरवाड़ा तहसील क्षेत्र के रजोल वाटादरा गांव में शिकार को लेकर एक नर और मादा तेदुंए में भिड़ंत हो गई।
इस लड़ाई में नर तेंदुए ने मादा तेंदुए का मार कर महुए के पेड़ पर 50 फीट ऊपर टांग दिया। रविवार सुबह जब स्थानीय लोगों को जब वन विभाग को इस बात की सूचना दी तो मादा तेंदुए की लाश 80 फीट ऊंचे महुए के पेड़ से उतारी गई।
पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में मादा तेंदुए के गले पर दांत के निशान मिले हैं।
छुपाया ताकि खा सके
हमलावर पैंथर ने मादा तेंदुए को पेड़ पर दो टहनियों के बीच सुरक्षित जगह ले जाकर रख दिया ताकि वो उसे बाद में खा सके।
गांव के सरपंच पति फूलचंद मीणा की सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने पैंथर के गले में रस्सा डालकर नीचे उतारा। दूसरे पैंथर के खून से भरे पैर के निशाल पेड़ के तने और टहनियों पर मिले हैं।
वन अधिकारियों के मुताबिक दूसरा पैंथर आसपास के क्षेत्र में ही है।
आसानी से टांग सकते हैं पेड़ पर
वह रात में इस मृत पैंथर को खाने वापस आ सकता है, जिसके लिए वहां पहरा डाला गया है। क्षेत्र में पैंथर और चार पांच शावक
दिखाई दिए हैं।
विभाग ने इस घटना को भी दो पैंथर के झगड़े के दौरान एक की मौत होना बताया था।
वन संरक्षक के मुताबिक तेंदुआ किसी भी शिकार को मारकर पेड़ पर सुरक्षित रख सकता है। इसकी खींचने की ताकत बहुत ज्यादा होती है जो अपने से ज्यादा भारी शिकार को आसानी से कहीं भी ले जा सकता है।
हाइना, गीदड़ व गिद्द से बचाने के लिए तेंदुआ अपने शिकार को पेड़ पर या अन्य किसी जगह ले जाकर सुरक्षित रखता है।