फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Father pushes his daughter into prostitution in jodhpur in rajasthan

शर्मनाक: नाबालिग बेटी को होटल-पार्टियों में भेजता था शराबी पिता, सात महीने तक दुष्कर्म, हुई गर्भवती

Sun, 27 Jun 2021 01:29 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 27 Jun 2021 01:29 PM IST
सार

राजस्थान में एक पिता ने अपनी नाबालिग बेटी को वेश्यावृति में धकेल कर उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी। सात महीने के भीतर नाबालिग के साथ कई बार दुष्कर्म हुआ, अब वह गर्भवती हो गई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
Father pushes his daughter into prostitution in jodhpur in rajasthan
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के जोधपुर में एक रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जोधपुर में एक शराबी पिता ने पैसों के लालच में अपनी नाबालिग बेटी को वेश्यावत्ति के बाजार में उतार दिया।  शराबी पिता नाबालिग बेटी को अलग-अलग लोगों संग जबरन संबंध बनाने का दबाव डालता था। यहां तक कि बेटी को होटल और पार्टियों में डांस करने के लिए भेजता था। वहां उसके साथ कई बार दुष्कर्म भी हुआ, जिससे अब वह गर्भवती हो गई है। पीड़िता जब जान बचाकर अपनी नानी घर पहुंची तो उसने अपनी मां को अपने साथ हुई आपबीती सुनाई। लड़की ने मथानिया थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि, पिता अभी घर से फरार है। 

विज्ञापन


पार्टियों में नहीं जाने पर पीटता था पिता
 नाबालिग ने कई बार ऐसी पार्टियों में जाने से इनकार किया तो पिता उसे पीटता और धमकी देता कि वह किसी से इस बारे में कुछ ना बताए। चुपचाप जो कहा जाए वही करे। 21 जून को भी पिता ने उसे किसी पार्टी में जाने को कहा। लड़की से जब यह सब सहा नहीं गया तो उसने अपनी बड़ी बहन को यह जानकारी दी, फिर किसी तरह दोनों जान बचकर ननिहाल आ गईं। जहां पर उसकी मां रहती है। 
विज्ञापन


शिकायत में नाबालिग लड़की ने बताया है कि उसका पिता बहुत ज्यादा शराब का सेवन करता है।  पिछले 6-7 महीने से पिता उसको जैसलमेर में लंगा मांगणियार समुदाय के लोगों के साथ पार्टियों में भेजता था। इन पार्टियों में कई बार उसके साथ बदसलूकी और दुष्कर्म हुआ। पार्टी में भेजने के लिए पिता 5 से 8 हजार रुपये लेता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेचना चाहती थी सौतेली मां
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पिता लड़की की मां को घर से निकालकर दूसरी महिला के साथ रहता है। शिकायत के मुताबिक, सौतेली मां भी उस लड़की की नहीं सुनती थी। पीड़िता ने आरोप लगाया गया है कि सौतेली मां ने उसे बेचने के लिए कई लोगों से सौदा किया था। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि इसी साल होली के बाद एक दिन पिता ने किसी पार्टी में भेजा, जहां उसके साथ गैंगरेप हुआ, जिसके बाद वह गर्भवती हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed