फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Father-in-law raped daughter-in-law by threatening to burn her with acid in Churu

Crime News: चूरू में एसिड से जलाने की धमकी देकर ससुर ने बहु से किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

Fri, 23 Sep 2022 11:03 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 23 Sep 2022 11:03 AM IST
सार

राजस्थान के चूरू जिले में बहु ने ससुर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। बहु का आरोप है कि ससुर ने एसिड से जलाने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
Father-in-law raped daughter-in-law by threatening to burn her with acid in Churu
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

चूरू जिले के रतनगढ़ पुलिस थाना इलाके में एक विवाहिता ने अपने ससुर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। उसने बताया, ससुर ने एसिड से जलाने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने विवाहिता का मेडिकल चेकअप कराया है।

विज्ञापन


रतनगढ़ थानाधिकारी सुभाष बिजारणिया ने बताया, 28 साल की विवाहिता ने अपने परिवाद में बताया है कि उसकी शादी साल 2018 में सुलखणिया निवासी युवक के साथ हुई थी। पति ने करीब एक-डेढ़ साल पहले दूसरी शादी कर ली, इसके बाद पति ने उसको प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। एक दिन जब वह कॉलेज से घर लौटी तो ससुर को छोड़कर घर के अन्य सदस्य खेत में गए हुए थे। इस दौरान ससुर ने उसे एसिड की बोतल दिखाते हुए घर में बने चारे के ढारे में आने के लिए कहा। वह घबराते हुए चारे के ढारे के अंदर चली गई। 
विज्ञापन


इस दौरान ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म कर मारपीट की। पुलिस ने विवाहिता की रिपोर्ट के आधार पर ससुर के खिलाफ दुष्कर्म और मारपीट करने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज होने के बाद विवाहिता का मेडिकल चेकअप करवाया। मामले की जांच सीआई सुभाष बिजारणिया कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed