{"_id":"653253077bb81a6a12097d85","slug":"father-did-obscene-acts-with-11-year-old-minor-daughter-in-ajmer-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: 11 साल की बेटी ने सो रही मां को आधी रात में जगाया, फिर पिता को लेकर जो कहा उस पर विश्वास नहीं होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: 11 साल की बेटी ने सो रही मां को आधी रात में जगाया, फिर पिता को लेकर जो कहा उस पर विश्वास नहीं होगा
Fri, 20 Oct 2023 03:44 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 20 Oct 2023 03:44 PM IST
सार
राजस्थान के अजमेर जिले में एक पिता ने 11 साल की बेटी के साथ ही अश्लील हरकत कर दी। पीड़िता ने रात को अपनी मां को जगाया और कहा कि पापा उसके साथ गंदी हरकतें कर रहे हैं। मां ने आरोपी पिता के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के अजमेर जिले में 11 साल की नाबालिग बेटी से पिता द्वारा अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने आरोपी पति के खिलाफ आदर्श नगर थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ पोक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पीड़िता की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 11 साल की बेटी है। 6 सितंबर की रात उसकी बेटी ने उसे जगाया और कहा कि पापा उसके साथ गंदी हरकतें कर रहे हैं।
विज्ञापन
पीड़िता की मां ने आरोपी पति पर गुस्सा किया तो वह और अन्य घरवाले उससे ही झगड़ा करने लग गए। अगले दिन मां ने बेटी से फिर पूछा तो उसने बताया कि पापा उसके साथ अश्लील हरकतें कर रहे थे। इसके बाद घर में विवाद हो गया और वह अपने पीहर आ गई।
विज्ञापन
पीहर आने के बाद पति ने कॉल कर धमकियां और गाली गलौज करना शुरू कर दिया है। उसे जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। जिससे वह काफी परेशान है। मामले की जांच कर रहे आदर्श नगर थाना प्रभारी चेनाराम बेडा ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी पिता को गिरफ्तार किया जाएगा।