फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Father daughter sexual harassment hanumangarh rajasthan  

Rajasthan: पत्नी की मौत के बाद पिता नाबालिग बेटी से कर रहा था दुष्कर्म, डेढ़ साल बाद मामा को बताई दरिंदगी की कहानी

Sat, 09 Jul 2022 10:04 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़ Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 09 Jul 2022 10:04 PM IST
सार

नाबालिग की मां का तीन साल पहले देहांत हो गया था। मामा की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Father daughter sexual harassment hanumangarh rajasthan  
हनुमानगढ़ में नाबालिग के साथ दुष्कर्म। - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में एक पिता पिछले डेढ़ साल से अपनी 16 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा था। मां के मृत्यु के बाद बेटी उसके साथ ही रह रही थी। कुछ दिन तक सब कुछ ठीक रहा बाद में वह उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। डेढ़ साल तक पिता की ज्यादती सहने के बाद नाबालिग ने अपने मामा को आपबीती सुनाई। जिसके बाद उन्होंने पल्लू थाना पुलिस में केस दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


हनुमानगढ़ एसपी अजय सिंह ने बताया कि 4 जुलाई को नाबालिक ने अपने मामा के साथ आकर थाना पल्लू में एक केस दर्ज कराया। जिसमें उसने बताया कि वह कुल तीन भाई बहन है। 3-4  साल पहले मां का देहांत हो जाने के बाद उसकी बड़ी बहन दादी के पास, छोटा भाई ननिहाल में और वह पिता के पास गांव में रहने लगी। उस समय उसकी उम्र 13 साल थी। कुछ समय तक सब कुछ ठीक रहा, इसके बाद उसका पिता उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। 
विज्ञापन


पीड़िता की रिपोर्ट के अनुसार उसने अपने पिता की हरकतों का विरोध किया। साथ ही दादी और मामा को बताने की धमकी दी तो उसके पिता ने कहा कि अगर किसी को कुछ बताया तो वह उसे जान से मार देगा। डर की वजह से वह सब सहती रही। उसका पिता उसे कभी मामा और दादी के पास भी नहीं जाना देता था। उसके मामा घर आए तो उसने हिम्मत कर सारी बात अपने मामा को बता दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
एसपी अजय सिंह ने बताया कि रिपोर्ट पर थाना पल्लू पर पोक्सो एक्ट एवं आईपीसी की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान एसआई किशन सहाय द्वारा शुरू किया गया। पीड़िता की उम्र इस समय 16- 17 साल है और वह सातवीं तक पढ़ी हुई है। अनुसन्धान अधिकारी द्वारा त्वरित कार्रवाई कर 72 घंटों के अंदर आरोपी पिता को दस्तयाब कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed